चम्बा मेडिकल कॉलेज आउटसोर्स मामला: कर्मचारियों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

चम्बा मेडिकल कॉलेज आउटसोर्स मामला: कर्मचारियों ने की निष्पक्ष जांच की मांग


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

 पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल चम्बा के आउटसोर्स कर्मचारियों ने एसपी चम्बा विजय कुमार सकलानी से मुलाकात कर उन्हें एक मांग पत्र सौंपा है। एक कंपनी के बैनर तले अस्पताल में कार्यरत इन आउटसोर्स कर्मचारियों ने अपने इंचार्ज के पक्ष में आवाज उठाई है। कर्मचारियों का आरोप है कि इंचार्ज पिछले कई वर्षों से अस्पताल में पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन कुछ लोग उनके विरुद्ध मन में द्वेष और रंजिश पाले हुए हैं तथा उन्हें किसी झूठे मामले में फंसाना चाहते हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि एक सुनियोजित साजिश के तहत अस्पताल की ही एक आउटसोर्स सफाई कर्मचारी महिला ने उसके विरुद्ध महिला पुलिस थाना चम्बा में दुष्कर्म का झूठा मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने कहा कि इंचार्ज द्वारा इस महिला व कुछ अन्य महिला कर्मियों को पूर्व में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, जिसके बाद से ही वे उनके प्रति रंजिश रख रही थीं। आउटसोर्स कर्मचारियों में कुसुम, द्वारका, अनू देवी, आशा, कमला, अधरी, हसीना, अंजू, सिलमो, शान्ति, रेखा, लाखो, सुप्रिया, बेबी और अमिता आदि ने एसपी चम्बा से इस पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच करने और न्याय के हित में इंचार्ज को तुरंत जमानत पर रिहा करने की पुरजोर मांग की है। आपको बता दें कि एक महिला आउटसोर्स कर्मचारी ने महिला थाना चम्बा में पहुंचकर इंचार्ज और एक अन्य व्यक्ति पर शारीरिक शोषण करने के आरोप लगाए थे। पुलिस ने शिकायत मिलते ही मामला दर्ज करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। एसपी चम्बा विजय कुमार सकलानी ने कहा कि पुलिस मामले में निष्पक्षता से जांच कर रही है। भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में संलिप्त दो आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर