शकोली स्कूल में चमके लाहौल के सितारे: अतिरिक्त निदेशक ने किया छात्रों को सम्मानित

शकोली स्कूल में चमके लाहौल के सितारे: अतिरिक्त निदेशक ने किया छात्रों को सम्मानित


केलांग : रंजीत लाहौली /

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त निदेशक श्री बीआर शर्मा ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शकोली जिला लाहौल स्पीति का औपचारिक निरीक्षण किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य  रणबीर सिंह ने उन्हें विद्यालय की वास्तविक स्थिति से अवगत करवाया। पाठशाला की कार्यप्रणाली पर अपनी संतुष्टि व्यक्त करते हुए अध्यापकों के अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण की खूब सराहना की । साथ ही साथ विद्यालय में खेल-कूद प्रतियोगिताओं में राष्ट्र व राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं और लाहौल खण्ड में शिक्षा के क्षेत्र में HPBOSE परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विधार्थीओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया। विद्यालय में आयोजित इस गरिमामय समारोह में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त निदेशक बीआर शर्मा ने लाहौल के खेल एवं शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां प्राप्त करने वाले विधार्थीओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर डिप्टी डायरेक्टर (क्वालिटी कंट्रोल) प्रशांत कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह में खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आशा (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मडग्रां) तथा ऋषिक (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शांशा)को सम्मानित किया गया। वहीं शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए कक्षा 12वीं की टाॅपर सिमरन (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शकोली)तथा कक्षा 10वीं की जिला टाॅपर विन्नी (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उदयपुर) को विशेष सम्मान प्रदान किया। अपने संबोधन में बीआर शर्मा ने कहा है कि यह विधार्थी पूरे लाहौल के लिए प्रेरणा स्रोत है । उन्होंने विधार्थियों को निरंतर,मेहनत,अनुशासन और लगन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।यह सम्मान समारोह विधार्थियों के उज्जवल भविष्य के प्रति शिक्षा विभाग की प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,