केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व : नड्डा

 केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व : नड्डा

शिमला के पर्यटन विकास एवं होटल उद्योग से जुड़े विषयों पर होटल व्यवसायी संजय ठाकुर से की विस्तृत चर्चा


शिमला : गायत्री गर्ग /

 भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री  जगत प्रकाश नड्डा ने जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत आज शिमला के प्रतिष्ठित होटल व्यवसायी  संजय ठाकुर से होटल कॉम्बरमेर में भेंट की।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री  नड्डा एवं होटल व्यवसायी  संजय ठाकुर के बीच शिमला में पर्यटन की संभावनाओं, होटल उद्योग के समक्ष चुनौतियों तथा पर्यटन क्षेत्र को और अधिक सशक्त बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।  नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पर्यटन और बुनियादी ढांचे के विकास को नई गति प्रदान की है, जिसका लाभ हिमाचल प्रदेश सहित पूरे देश को मिल रहा है।

बैठक के दौरान  नड्डा ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रकाशित साहित्य भी  संजय ठाकुर को भेंट किया। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा पिछले 12 वर्षों में गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य, पर्यटन, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे क्षेत्रों में हासिल की गई प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी भी साझा की।

 नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों से देश के प्रत्येक वर्ग को लाभ मिला है तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी नीतियों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है।

इस अवसर पर सांसद हर्ष महाजन, सुरेश कश्यप, सिकंदर कुमार और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर