कोरम पूरा न होने से टला फतेहपुर ब्लॉक समिति अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव

 कोरम पूरा न होने से टला फतेहपुर ब्लॉक समिति अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव


 नूरपुर : विनय महाजन /

जिला कांगड़ा के विकास खंड फतेहपुर में ब्लॉक समिति अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए शुक्रवार को बुलाई गई बैठक कोरम पूरा न होने के कारण स्थगित कर दी गई। चुनाव को लेकर पिछले कई दिनों से राजनीतिक सरगर्मियां चरम पर थीं तथा विभिन्न दावेदार अपने-अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में लगे हुए थे। हालांकि बैठक के दौरान आवश्यक संख्या में सदस्य उपस्थित न होने से चुनाव प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। विकास खंड फतेहपुर की 27 सदस्यीय ब्लॉक समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आयोजित बैठक में कुल 15 सदस्यों की ही हाजिरी दर्ज हो सकी, जबकि नियमानुसार पहली बैठक में कोरम पूरा करने के लिए 18 सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य थी।जानकारी के अनुसार एक 16वां ब्लॉक समिति सदस्य भी बैठक स्थल पर पहुंचा था, लेकिन निर्धारित समय दोपहर 12 बजे समाप्त होने के लगभग पांच मिनट बाद पहुंचने के कारण उसकी हाजिरी दर्ज नहीं हो सकी। ऐसे में बैठक में उपस्थित सदस्यों की संख्या आधिकारिक तौर पर 15 ही मानी गई। हालांकि उक्त सदस्य की उपस्थिति दर्ज होने की स्थिति में भी आवश्यक 18 सदस्यों का कोरम पूरा नहीं हो पाता। बैठक की अध्यक्षता कर रहे पीठासीन अधिकारी एवं एसडीएम फतेहपुर विश्रुत भारती ने बताया कि आवश्यक कोरम पूरा न होने के कारण अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव नहीं करवाया जा सका तथा अब इस संबंध में अगली बैठक 17 जून, 2026 को आयोजित की जाएगी।

विश्रुत भारती ने बताया कि नियमानुसार पहली बैठक में 18 सदस्यों की उपस्थिति आवश्यक थी, लेकिन केवल 15 सदस्यों की हाजिरी दर्ज हो पाई। ऐसे में चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाना संभव नहीं था। अब 17 जून को होने वाली अगली बैठक में कोरम के लिए 14 सदस्यों की उपस्थिति पर्याप्त होगी और उसी दिन अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बैठक में विकास खंड अधिकारी सुभाषा अत्री सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। चुनाव स्थगित होने के बाद अब राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना है तथा विभिन्न दावेदारों और उनके समर्थकों की नजरें 17 जून को होने वाली बैठक पर टिक गई हैं, जहां विकास खंड फतेहपुर के नए नेतृत्व का फैसला होगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर