अधोसंरचना व नवाचार का विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता: मलेंद्र राजन

 अधोसंरचना व नवाचार का विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता: मलेंद्र राजन


 नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर प्रदेश के इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक मलेंद्र राजन ने आज खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में नए भवन का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है तथा शिक्षा के क्षेत्र में लिए गए क्रांतिकारी निर्णयों के सकारात्मक परिणाम अब धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगे हैं।

उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या शून्य या अत्यंत कम थी, उन्हें यथावत चलाए रखना तर्कसंगत नहीं था, जबकि जिन विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या अधिक थी, वहां मूलभूत सुविधाओं और स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए सरकार द्वारा प्रभावी कदम उठाए गए हैं। प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार को प्रोत्साहित कर रही है, जिससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित हो सके।

विधायक ने कर्मचारियों के हित में पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने के निर्णय को भी सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि इंदौरा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और विकास एक सतत प्रक्रिया है, जिसे गति देने के लिए सरकार हर संभव कदम उठा रही है।

इस दौरान उन्होंने शिक्षक भवन के निर्माण हेतु उपयुक्त भूमि के चयन के लिए उपमंडलाधिकारी को आवश्यक निर्देश भी दिए, ताकि इसके लिए पर्याप्त बजट प्रावधान सुनिश्चित किया जा सके।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष दविंदर मनकोटिया, पूर्व प्रत्याशी मास्टर कमल किशोर, पोंग बांध निदेशक विशाल ठाकुर, पोंग बांध निदेशक कुलदीप शर्मा, पूर्व प्रधान लाला गुलशन, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष वजिंदर पठानिया, पूर्व प्रधान जीवन सिंह, पूर्व उपप्रधान रंजीत पठानिया, सुरजीत कटोच, उमा कांत सूदेन, अनिल कटोच, नरेंद्र शर्मा, सूरज चौधरी, नीरज कुमार सहित खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी किरण बाला, विधायक की धर्मपत्नी अंजू बाला, एस.डी.एम. सुरेंद्र ठाकुर, बी.डी.ओ. सुदर्शन सिंह, डी.एस.पी. संजीव यादव तथा एस.डी.ओ. शंकर दयाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर