मुख्य सचिव द्वारा मुख्यमंत्री को लिखा पत्र बना सर्वत्र चर्चा का विषय :- प्रवीन कुमार
मुख्य सचिव द्वारा मुख्यमंत्री को लिखा पत्र बना सर्वत्र चर्चा का विषय :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक
कहते हैं भगवान के बाद अगर कोई दूसरी ताकत है तो वह सरकार होती है। लेकिन यहाँ दूसरी ताकत का किसी को कोई एहसास ही नहीं होता। यह प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने कहा मुख्य सचिव का मतलब कार्य पालिका के मुखिया जो कि स्वयं मीडिया के सामने आकर दो पूर्व मुख्य सचिवों को जिन्होंने प्रदेश के विभिन्न विभागों व जगहों पर सराहनीय सेवाएं प्रदान की उन्हें कटघडे में खड़ा करके रख दिया है। पूर्व विधायक ने हैरानगी प्रकट करते हुए कहा अगर इन् महोदय को किसी के प्रति कोई तकलीफ या शिकायत थी तो पद एवं गोपनीयता का खयाल रखते हुए इस विषय को मुख्यमंत्री जी के ध्यानार्थ लाकर सरकार की गोपनीयता को बनाए रखते । कार्यपालिका के सर्वोच्च पद का यह मतलब तो नहीं जिसे मर्जी जिस प्लेटफॉर्म पर नंगा कर दो । यहाँ तो ये पंक्तियाँ स्टीक बैठती हैं हम तो डूबे है सनम , तुझ को भी लेकर डूबेंगे । कुल मिलाकर पूर्व विधायक ने "सोलन चेस्टर हिल" बेनामी सोदे के मामले को लेकर जो मुख्य सचिव महोदय ने प्रतिक्रियाएं देकर कार्यवाही अमल में लाई है । इसके अतिरिक्त जिस जिरह के साथ खुद करोड़ों की जमीन को खरीदे जाने का स्पष्टीकरण दे रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री महोदय को मुख्य सचिव द्वारा उनके नाम लिखे पत्र पर कड़ा संज्ञान लेते हुए तुरन्त प्रभाव से एस आई टी का गठन करके ऐसे अधिकारियों का ही नहीं अपितु उन राजनीतिज्ञों का भी जिन्होंने अपने अपने पद का जम कर दुरुपयोग करके हराम अर्थात कथित भ्रष्टाचार की कमाई से बेशुमार कीमती जमीनें खरीदी , अथाह सम्पत्तियां बनाई हैं यहाँ तक कि पत्नियों के नाम लाखों रुपये की स्टाम ड्यूटी चुराकर करोड़ों रुपये की शानदार कोठियों की रजिस्टरियां करवाई हैं। उन सबका पर्दाफाश करना चाहिए। तव जाकर प्रदेश की जनता को पता चलेगा कि वाक्य ही यह है सुक्खू सरकार का व्यवस्था परिवर्तन ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें