चम्बा में किन्नर समाज के दो गुटों में विवाद, मामला महिला थाना पहुंचा

 चम्बा में किन्नर समाज के दो गुटों में विवाद, मामला महिला थाना पहुंचा


चम्बा : जितेंद्र खन्ना /

हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में किन्नर समाज के दो गुटों के बीच चल रहा विवाद अब बढ़कर महिला थाना तक पहुंच गया है। स्थानीय किन्नर समुदाय के एक पक्ष ने शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया है कि बाहरी क्षेत्र से आए कुछ लोग उनके निर्धारित इलाके में हस्तक्षेप कर रहे हैं और लोगों से अधिक पैसे वसूल रहे हैं।

शिकायतकर्ता पक्ष का कहना है कि वे लंबे समय से जिले में शादी-ब्याह और बच्चों के जन्म जैसे शुभ अवसरों पर बधाई लेने की परंपरा निभाते आ रहे हैं। उनका आरोप है कि बाहरी किन्नर न केवल उनके तय क्षेत्र में आकर उनके जजमानों से ज्यादा धनराशि मांग रहे हैं, बल्कि उन्हें धमकियां भी दे रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, पहले चम्बा क्षेत्र की जिम्मेदारी विमला माई किन्नर के पास थी। उनके निधन के बाद यह जिम्मेदारी रूपा माई महंत को सौंपी गई, जो वर्तमान में अपने चेलों के साथ इस परंपरा को निभा रही हैं। रूपा माई का कहना है कि कुछ लोग “नकली किन्नर” बनकर उनके क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं, जिससे उनकी आजीविका पर असर पड़ रहा है और समाज में गलत संदेश जा रहा है। इसी को लेकर उन्होंने महिला थाना में शिकायत दर्ज कर सुरक्षा और उचित कार्रवाई की मांग की है।

उल्लेखनीय है कि करीब दो साल पहले भी इस तरह का मामला सामने आया था, जब कुछ किन्नरों पर जबरन अधिक पैसे वसूलने के आरोप लगे थे। उस समय प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद बधाई की राशि तय की गई थी, जिससे स्थिति कुछ हद तक नियंत्रित हुई थी।

इस बार भी कुछ स्थानीय महिलाएं रूपा माई और उनके चेलों के समर्थन में सामने आई हैं। उनका कहना है कि स्थानीय किन्नर सीमित और उचित राशि ही लेते हैं, जिससे उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। महिलाओं ने प्रशासन से मांग की है कि केवल स्थानीय किन्नर समुदाय को ही इस क्षेत्र में कार्य करने की अनुमति दी जाए और बाहरी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर