चैलचौक टेम्पो यूनियन का चुनाव संपन्न, नवीन कुमार बने प्रधान
चैलचौक टेम्पो यूनियन का चुनाव संपन्न, नवीन कुमार बने प्रधान
नेरचौक : अजय सूर्या /
गोहर उपमंडल के चैलचौक में ट्रक, टेम्पो और जीप एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा टेम्पो यूनियन का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस दौरान सर्वसम्मति से नवीन कुमार “बॉबी” को यूनियन का प्रधान तथा गितेश शर्मा “गिन्नी” को उपप्रधान चुना गया।
इसके अलावा मनोज कुमार को यूनियन का बाबू नियुक्त किया गया। वहीं अड्डा प्रभारी के रूप में गगन कुमार, मोहनिश कश्यप, मनोहर लाल, हुकम चंद, सुरेश कुमार और कुंदन लाल को जिम्मेदारी सौंपी गई।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे यूनियन की एकता को मजबूत करने, संगठन के विकास और सदस्यों के हितों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी को साथ लेकर यूनियन को आगे बढ़ाया जाएगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें