वैज्ञानिक सोच, तर्क और सही सोच के साथ डिग्री का उपयोग करें छात्र : केवल सिंह पठानिया

 वैज्ञानिक सोच, तर्क और सही सोच के साथ डिग्री का उपयोग करें छात्र : केवल सिंह पठानिया

श्री साई विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि रहे उपस्थित


विधायक आशीष बुटेल भी बतौर विशेष अतिथि रहे मौजूद- छात्रों के भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं 

पालमपुर

छात्रों को अपनी पढ़ाई और डिग्री का प्रयोग वैज्ञानिक सोच, तर्क और सही दिशा के साथ अपने करियर में प्रयोग करना चाहिए, डिग्री केवल एक कागज नहीं, बल्कि यह जीवन में बेहतर दिशा देने का माध्यम है। आपकी डिग्री आपके व्यवहार, संस्कार और कार्य में भी झलकनी चाहिए। शाहपुर के विधायक एवं प्रदेश सरकार में उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने ये बात श्री साई विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह के दौरान कही।


वह इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल भी इस दौरान उनके साथ विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद थे।


केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शिक्षा के मंदिर से ही देश का समग्र विकास संभव है। उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान अतुलनीय है। उन्होंने विश्वास जताया कि विश्वविद्यालय भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट कार्य करता रहेगा।


साथ ही उन्होंने विभिन्न शिक्षण संस्थानों की उत्कृष्टता का उदाहरण देते हुए छात्रों को उसी दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।


पालमपुर के विधायक आशीष बुटेलने इस दौरान छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र अपने ज्ञान और अनुभव से देश, प्रदेश और पालमपुर का नाम रोशन करें। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय से अब तक करीब 7 हजार छात्र पास आउट हो चुके हैं, जो विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


उन्होंने असर रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश ने वर्तमान सरकार के कार्यकाल में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार करते हुए 20वें स्थान से टॉप-5 में स्थान प्राप्त किया है, जो गुणवत्ता के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।


कार्यक्रम के अंत में दोनों जन प्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि श्री साई विश्वविद्यालय पालमपुर शिक्षा के क्षेत्र में आगामी समय में भी अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा।


इस दौरान विभिन्न संकायों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मुख्य अतिथि और विशेष अतिथि के द्वारा पीएचडी डिग्री सर्टिफिकेट और गोल्ड मेडल सहित विभिन्न उपाधियां छात्रों को वितरित की गई।


दीक्षांत समारोह के दौरान छात्रों को शपथ भी दिलाई गई।



इस मौके पर विश्विद्यालय के कुलाधिपति एसके पुंज, उप-कुलाधिपति तुषार पुंज, कुलपति डा. जायद अलि, प्रबंध निदेशक तृप्ता पुंज, उपाध्यक्ष रिया पुंज, डीम्ड एकेडमिक्स डॉ. वीपी पटियाल, एचआर निदेशख कर्नल एससी राणा, कुल सचिव संजय गुप्ता सहित विभिन्न संकाय सदस्य, विश्विद्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, छात्र और अभिभावक मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर