आपदा से बचाव के लिए जागरूक कार्यक्रम आज राजकीयआर्य डिग्री कॉलेज नूरपुर मेंआयोजित
आपदा से बचाव के लिए जागरूक कार्यक्रम आज राजकीयआर्य डिग्री कॉलेज नूरपुर मेंआयोजित
नूरपुर : विनय महाजन /
राजकीय आर्य डिग्री कॉलेज नूरपुर में आज भूकंप आपदा से बचाव के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम के तहत मॉक ड्रिल एवं व्याख्यान (लेक्चर) का आयोजन प्राचार्य डॉ अनिल कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और स्टाफ को भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना था।कार्यक्रम की शुरुआत भूगोल विभाग के सहायक प्रोफेसर के द्वारा भूकंप के कारणों, उसके प्रभाव तथा उससे बचाव के उपायों पर विस्तृत जानकारी देने के साथ हुई। आपदा प्रबन्धन समिति सदस्य सुरजीत सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र है, इसलिए सभी को सतर्क एवं तैयार रहना अत्यंत आवश्यक है। इसके पश्चात कॉलेज परिसर में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें भूकंप आने की काल्पनिक स्थिति बनाई गई। सायरन बजते ही विद्यार्थियों और स्टाफ को सुरक्षित स्थानों की ओर निकाला गया तथा “ड्रॉप, कवर और होल्ड” जैसी तकनीकों का अभ्यास करवाया गया l डॉ सत्य प्रकाश ने बताया कि ऐसी मॉक ड्रिल से लोगों में आपदा के समय सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है और जान-माल के नुकसान को कम किया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में प्रोफेसर मंजीत ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद किया और भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें