क्रिकेट के मैदान से गूंजा खेल भावना और नशा मुक्ति का संदेश
क्रिकेट के मैदान से गूंजा खेल भावना और नशा मुक्ति का संदेश
रिवालसर : अजय सूर्या /
रिवालसर क्षेत्र में ग्राम पंचायत कोठी गहरी के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल गंभर खड्ड, बटाहण में मारुति युवक मंडल द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ आज क्षेत्र के माननीय विधायक इंद्र सिंह गांधी ने किया।
इस प्रतियोगिता में लगभग 20 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे क्षेत्र में खेलों के प्रति युवाओं की रुचि और ऊर्जा स्पष्ट रूप से देखने को मिली।
अपने संबोधन में विधायक इंद्र सिंह गांधी ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ व फिट जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा देता है।
इस अवसर पर विधायक ने आयोजन को प्रोत्साहित करते हुए अपनी विधायक निधि से ₹5100 की नगद राशि मारुति युवक मंडल के प्रधान सचिन शर्मा को प्रदान की।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में लकी शर्मा, किशोरी लाल, हितेश शर्मा सहित मारुति युवक मंडल की पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी रिवालसर मंडल के उपाध्यक्ष रमेश शर्मा, किरण शर्मा, दमोदर ठाकुर, बूथ अध्यक्ष टेकचंद शर्मा, नरेंद्र शर्मा, भाजपा मीडिया प्रभारी चेतराम, मंडल सचिव चमेली शर्मा एवं कोषाध्यक्ष भवना शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
युवाओं के उत्साह और जोश को देखकर विधायक ने प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि खेलों के माध्यम से स्वस्थ और नशा मुक्त समाज का निर्माण करना ही हमारा मुख्य उद्देश्य होना चाहिए।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें