सुंदरनगर में बीएड बेरोजगार यूनियन की बैठक, भर्ती प्रक्रिया तेज करने की मांग

 सुंदरनगर में बीएड बेरोजगार यूनियन की बैठक, भर्ती प्रक्रिया तेज करने की मांग


मंडी : अजय सूर्या /

 हिमाचल प्रदेश बीएड बेरोजगार यूनियन की बैठक महादेव, सुंदरनगर में अध्यक्ष राजेश गौतम की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें प्रदेशभर से आए युवाओं ने भाग लिया।

यूनियन ने बताया कि प्रदेश में करीब 2.5 लाख बीएड बेरोजगार हैं और टीजीटी के लगभग 1375 पद रिक्त पड़े हैं। सरकार से हर वर्ष नियमित कमीशन व बैच वाइज भर्ती करने, टीजीटी हिंदी-संस्कृत के पद भरने और घोषित 5500 शिक्षकों की भर्ती में टीजीटी पद स्पष्ट करने की मांग उठाई गई।

इसके साथ ही पीजीटी पदों को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से शीघ्र भरने और 50% बैच वाइज भर्ती लागू करने की भी मांग की गई। 45 वर्ष से अधिक आयु के अभ्यर्थियों के लिए बैच वाइज भर्ती को अंतिम अवसर बताया गया।

यूनियन ने जल्द ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया। मांगें न माने जाने पर शांतिपूर्ण आंदोलन की चेतावनी दी गई।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर