पालमपुर महाविद्यालय में मशरूम उत्पादन से स्वरोजगार की नई राह
पालमपुर महाविद्यालय में मशरूम उत्पादन से स्वरोजगार की नई राह
शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय, पालमपुर के विद्यार्थियों ने स्किल लैब इंसेंटिव सेंटर के तहत आज पहली बार बटन मशरूम की सफल उपज प्राप्त की। इन विद्यार्थियों ने पाँच दिवसीय मशरूम प्रशिक्षण, जो हॉर्टिकल्चर डेवलपमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत आयोजित किया गया था, से यह कौशल सीखा।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर पंकज सूद ने विद्यार्थियों के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण का लाभ अन्य विद्यार्थियों को भी मिलना चाहिए। समन्वयक डॉ. मीनाक्षी ने बताया कि यह स्किल लैब इंसेंटिव सेंटर प्रदेश के महाविद्यालयों में एकमात्र ऐसी
लैब है, जहाँ विद्यार्थी मशरूम का उत्पादन और उसका विपणन करना सीख रहे हैं। जो विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान के साथ स्वरोजगार के अवसर भी प्रदान करती है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें