राजकीय बहुतकनीकी, रेहन से राज्य स्तरीय 27वीं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के लिए छात्राओं का दल रवाना हुआ।

 राजकीय बहुतकनीकी, रेहन से राज्य स्तरीय 27वीं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के लिए छात्राओं का दल रवाना हुआ।


राजकीय बहुतकनीकी (महिला), रेहन से राज्य स्तरीय 27वीं एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के लिए छात्राओं का दल रवाना हुआ। यह प्रतियोगिता 07 अप्रैल 2026 से 09 अप्रैल 2026 तक राजकीय बहुतकनीकी, हमीरपुर में आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रदेश के 17 बहुतकनीकी संस्थान भाग ले रहे हैं।

इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. सतीश कुमार कटवाल ने 30 छात्राओं के दल को शुभकामनाएं देते हुए उत्साहपूर्वक रवाना किया। उन्होंने छात्राओं को खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ संस्थान का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

इस दल के साथ डॉ. रीना, बंदना कुमारी तथा  राजिन्द्र जसरोटिया भी उपस्थित रहे, जो प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं का मार्गदर्शन करेंगे।

प्रधानाचार्य ने विश्वास व्यक्त किया कि संस्थान की छात्राएं प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गौरव हासिल करेंगी। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को अपनी ओर से शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर