सोशल मीडिया बनेगा भाजपा का सबसे बड़ा हथियार—कांग्रेस की विफलताओं पर सीधा प्रहार: संजय टंडन

 सोशल मीडिया बनेगा भाजपा का सबसे बड़ा हथियार—कांग्रेस की विफलताओं पर सीधा प्रहार: संजय टंडन

“10 गारंटियों का होगा पर्दाफाश”—मोदी सरकार की उपलब्धियां और कांग्रेस की नाकामी होगी एक्सपोज


मंडी : अजय सूर्या /

भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सोशल मीडिया की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि आज के दौर में सोशल मीडिया का समाज पर गहरा प्रभाव है और भाजपा इसे जनहित के मुद्दों को उठाने के लिए प्रभावी माध्यम के रूप में इस्तेमाल करेगी।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय और प्रदेश कार्यालय के बीच बेहतर समन्वय के साथ सोशल मीडिया अभियान चलाया जाएगा, ताकि एक संगठित और मजबूत संदेश जनता तक पहुंचे।

संजय टंडन ने स्पष्ट किया कि इस अभियान का मुख्य फोकस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना और प्रदेश की कांग्रेस सरकार की विफलताओं को उजागर करना होगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा चुनाव के दौरान दी गई “10 गारंटियों” का सच जनता के सामने लाया जाएगा। “तीन साल बीत जाने के बाद भी एक भी गारंटी पूरी नहीं हुई—अब भाजपा इसका हिसाब जनता के बीच रखेगी,” उन्होंने कहा।

टंडन ने कहा कि फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) जैसे सभी प्रमुख प्लेटफॉर्म पर भाजपा पूरी ताकत के साथ सक्रिय रहेगी और हर मुद्दे पर तथ्यात्मक और आक्रामक तरीके से कांग्रेस सरकार को जवाब दिया जाएगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सोशल मीडिया को केवल प्रचार का माध्यम न समझें, बल्कि इसे जनता से संवाद और सच्चाई सामने लाने का सशक्त मंच बनाएं।

अंत में उन्होंने कहा कि भाजपा डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से “सच्चाई बनाम प्रचार” की लड़ाई लड़ेगी और कांग्रेस सरकार के झूठ और वादाखिलाफी को पूरी तरह बेनकाब करेगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर