शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय में ICSSR प्रायोजित राष्ट्रीय सम्मेलन की विवरणिका हुई जारी

 शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय में ICSSR प्रायोजित राष्ट्रीय सम्मेलन की विवरणिका हुई जारी


 आज शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय, पालमपुर में “भारतीय ज्ञान परंपराएँ: सतत भविष्य के लिए बहुविषयक दृष्टिकोण” विषय पर आयोजित होने वाले दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन की विवरणिका विधिवत रूप से जारी की गई।


यह सम्मेलन भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICSSR) के सहयोग से 7 एवं 8 मई, 2026 को हाइब्रिड मोड में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन का उद्देश्य भारतीय ज्ञान परंपराओं को आधुनिक संदर्भ में समझते हुए सतत विकास के लिए उनके योगदान पर विचार-विमर्श करना है।


महाविद्यालय के प्राचार्य एवं सम्मेलन के संरक्षक प्रो. पंकज सूद ने इस अवसर पर कहा कि यह सम्मेलन विभिन्न विषयों के विद्वानों, शोधार्थियों एवं शिक्षकों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा, जहाँ वे अपने विचारों का आदान-प्रदान कर सकेंगे।


सम्मेलन की आयोजन सचिव लेफ्टिनेंट रेनू डोगरा, संयोजक डॉ. मयंक राणा एवं सह-संयोजक डॉ. खुशी राम भगत ने बताया कि इस आयोजन में देशभर से प्रतिभागियों की भागीदारी अपेक्षित है और यह कार्यक्रम अकादमिक दृष्टि से अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। उन्होंने सम्मेलन की तैयारियों एवं आयोजन की रूपरेखा की जानकारी भी साझा की।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर