विधायक मलेंद्र राजन ने बडूखर स्कूल में अतिरिक्त भवन का किया शिलान्यास, प्रदेश सरकार शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रतिबद्ध
विधायक मलेंद्र राजन ने बडूखर स्कूल में अतिरिक्त भवन का किया शिलान्यास, प्रदेश सरकार शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रतिबद्ध
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर हिमाचल प्रदेश इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक मलेंद्र राजन ने आज राजकीय प्राथमिक पाठशाला बडूखर में 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाले अतिरिक्त कक्ष का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के नेतृत्व में राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैंl उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा उपलब्ध करवाना है। इसी दिशा में उपमंडल इंदौरा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इंदौरा, गंगथ तथा ठाकुरद्वारा को सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध किया गया है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके। साथ ही पुराने शिक्षण संस्थानों में मौजूद कमियों को भी प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जा रहा है। विधायक ने बताया कि क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। मिडिल स्कूल बडूखर की नई इमारत का एस्टीमेट तैयार हो चुका है और शीघ्र ही निर्माण कार्य आरंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शाहनहर परियोजना का एक्सईएन कार्यालय, जो पहले संसारपुर टैरेस में स्थित था, अब बडूखर में स्थापित किया गया है, जिससे क्षेत्र के किसानों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सुविधा प्राप्त होगी।उन्होंने आगे जानकारी दी कि इंदौरा से बडूखर तक की मुख्य सड़क को विधायक प्राथमिकता में शामिल किया गया है और इसके सुदृढ़ीकरण हेतु टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है, जिसके तहत जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा। स्वास्थ्य सुविधाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल गंगथ एवं इंदौरा में डॉक्टरों के रिक्त पदों को भर दिया गया है, जिससे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं। आश्वासन दिया कि इसके अतिरिक्त बडूखर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड करने की मांग को भी शीघ्र ही मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। विधायक मलेंद्र राजन ने कहा कि क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बडूखर में शीघ्र ही एक आधुनिक लाइब्रेरी की स्थापना की जाएगी, ताकि उन्हें पढ़ाई के लिए बेहतर संसाधन मिल सकें। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में 12 करोड़ रुपये की लागत से 33 केवी सब-स्टेशन का शिलान्यास भी मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुदृढ़ होगी।इसके साथ ही उन्होंने यह भी घोषणा की कि बडूखर में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल की स्थापना की जाएगी, जिसमें बड़े निजी विद्यालयों की तर्ज पर सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि इन सभी प्रयासों से क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी और लोगों का जीवन स्तर बेहतर होगा।
इस अवसर परविधायक मलेंद्र राजन ने विद्यालय के विकास एवं विद्यार्थियों के प्रोत्साहन हेतु अपनी ऐच्छिक निधि से 21 हजार रुपये देने की घोषणा भी की। कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रधान राघव पठानिया, धर्मवीर शर्मा, पोंग बांध निदेशक विशाल ठाकुर, विजेंद्र कंवर, पूर्व उप-प्रधान सुरेश धीमान, पूर्व प्रधान नरेश कुमार, कुलबीर गुलेरिया, परमवीर गुलेरिया, रूमल सिंह, विजय शर्मा, ओम राज मनहास (सेवानिवृत्त कमांडेंट एवं समाजसेवी), खंड शिक्षा अधिकारी किरण बाला तथा केंद्र मुख्य अध्यापक जसदेव सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें