विधायक मलेंद्र राजन ने जरूरतमंदों को वितरित किए मुख्यमंत्री राहत कोष के चेक

 विधायक मलेंद्र राजन ने जरूरतमंदों को वितरित किए मुख्यमंत्री राहत कोष के चेक


 नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर हिमाचल प्रदेश इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक मलेंद्र राजन ने आज स्थानीय वन विश्राम गृह में जरूरतमंद लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता राशि के चेक वितरित किए। इस दौरान 61 पात्र लोगों को 16 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई, जिससे वे गंभीर बीमारियों के उपचार हेतु बेहतर चिकित्सा सुविधा प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर विधायक मलेंद्र राजन ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन की हर समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और विशेषकर स्वास्थ्य क्षेत्र में गरीब एवं जरूरतमंद वर्ग को आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष से मिलने वाली यह सहायता लोगों के जीवन में संजीवनी का कार्य करती है।उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है। आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता, अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति तथा स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसके साथ ही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को लाभ दिया जा रहा है।विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी जरूरतमंद इलाज के अभाव में पीड़ित न रहे। उन्होंने लाभार्थियों से आग्रह किया कि वे इस सहयोग का सदुपयोग कर शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें।इस अवसर पर एसडीएम डॉ सुरेंद्र ठाकुर,पोंग बांध निदेशक कुलदीप शर्मा व विशाल ठाकुर,पूर्व उपप्रधान ठाकुरद्वारा राणा प्रताप ,पूर्व प्रधान सूरजपुर चंदर देव,पूर्व प्रधान तारा चंद,ओबीसी सेल अध्यक्ष केवल कृष्ण ल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फतेहपुर: ऑर्डनरी कैप्टन रवि दत्त का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर

ज्वाली पुलिस ने भटके हुए हालात में मिली महिला को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर मंजूरी 

योगा प्रतियोगिता में त्रियंवक तिवारी ने जीते दो गोल्ड मेडल

नेरचौक मेडिकल कॉलेज के 13 आउटसोर्स कर्मचारियों की बहाली का रास्ता साफ

9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित

स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री सुरक्षित बचाए गए

भेड खड्ड जोंटा क्षेत्र में फोरलेन सड़क काफी ऊंची उठ गई व परिसर नीचे रह गये क्षेत्रवासी परेशान