यादविंद्र गोमा ने पुरस्कृत किए महाराज नगर कुश्ती के विजेता
यादविंद्र गोमा ने पुरस्कृत किए महाराज नगर कुश्ती के विजेता
महाराज नगर मेले के समापन समारोह में आयुष मंत्री ने की शिरकत
महाराज नगर आयुष, युवा सेवायें एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने आज महाराज नगर (दबाटा) में आयोजित ऐतिहासिक मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय जनता और मेला समिति को मेले के सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई दी।
मंत्री ने कहा कि यह मेला वर्ष 1905 से निरंतर आयोजित किया जा रहा है, जो क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के आपसी सहयोग और सक्रिय योगदान के कारण ही हर वर्ष इस भव्य मेले का सफल आयोजन संभव हो पाता है, जिसके लिए क्षेत्र के समस्त निवासी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि यहां पर खेल मैदान के निर्माण कार्य को करने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र उपलब्ध करवाया जाए ताकि निर्माण कार्य शुरू किया जा सके। उन्होंने युवक मंडल को खेल संबंधी सामग्री लेने के लिए 50 हजार और मेला कमेटी को 25 हजार रुपए देने की घोषणा की।
समापन समारोह के दौरान खेल एवं अन्य गतिविधियों के विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए मंत्री ने खेल भावना की सराहना की। उन्होंने माली (कुश्ती) के विजेता बिल्लू होशियार पुर व उप विजेता रविन्द्र दिल्ली सहित वॉलीबॉल प्रतियोगिता की विजेता को पुरस्कार वितरित किए। महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण खेलों को प्रोत्साहन देते हुए उन्होंने महिला रस्साकशी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले ओम महिला मंडल महाराज नगर तथा द्वितीय स्थान पर रहे एकता महिला मंडल को सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त, मटका फोड़ प्रतियोगिता की विजेता मंजू देवी और म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में प्रथम रही अनिता देवी को भी मंत्री द्वारा पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जसवंत डढ़वाल,मेला समिति के प्रधान कुलवंत शर्मा, उप प्रधान संजीव,सचिव ओम प्रकाश वर्मा, ओ.पी. धीमान, विभिन्न विभागों के अधिकारी व मेला कमेटी सदस्य व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
.jpg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें