पुलिस जिला नूरपुर के तहत थाना इंदौरा मे 10 ग्राम चिट्टा बरामद मे दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस जिला नूरपुर के तहत थाना इंदौरा मे 10 ग्राम चिट्टा बरामद मे दो आरोपी गिरफ्तार
नूरपुर : विनय महाजन /
पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत थाना इंदौरा की टीम ने नशा तस्करों के विरुद्ध संज्ञान लेते हुए 10 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। यह जानकारी जिला पुलिस कार्यलय नूरपुर द्वारा आज एक प्रेस नोट मे दी गईं l प्रेस नोट मे वताया गया कि घटना का विवरण इस प्रकार से है कि गत रात पुलिस टीम द्वारा स्थान चंगराड़ ा के पास नाकाबंदी और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक सफेद आल्टो कार जिसका नंबर HP 38G-3964 को जांच के लिए रोका गया। कार की तलाशी लेने पर डैशबोर्ड से 10 ग्राम बरामद किया गया। पुलिस ने मादक पदार्थ सहित तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी कब्जे में ले लिया है।इस मामले मे आरोपियों की पहचान जिनके नाम इस प्रकार से है 1. कमलदीप (चालक) उम्र 39 वर्ष, निवासी गांव लहरुं, तहसील फतेहपुर, जिला कांगड़ा 2. जितेन्द्र सिंह उम्र 32 वर्ष, निवासी गांव उपरला मोच, तहसील फतेहपुर, जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेशl पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध थाना इंदौरा में एन डी एन्ड पी एस एक्ट की धारा 21, 25, 29 के तहत मामला एफ आई आर 51/26मे दर्ज किया गया है। इस मामले की आगामी छानबीन जारी है ताकि नशे के अवैध कारोबार से जुड़े अन्य संपर्कों का पता लगाया जा सके।जिला पुलिस नूरपुर आम जनता से अपील करता है कि नशे के विरुद्ध इस अभियान में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को हेल्पलाइन 112 को दें।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें