राम मंदिर हॉल में मुस्लिम लड़की का निकाह? हिंदू संघर्ष समिति का विरोध, प्रदर्शन के साथ मुंडन की चेतावनी

 राम मंदिर हॉल में मुस्लिम लड़की का निकाह? हिंदू संघर्ष समिति का विरोध, प्रदर्शन के साथ मुंडन की चेतावनी


शिमला : गायत्री गर्ग /

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक बड़ा विवाद सामने आया है, जहां राम मंदिर हॉल में एक मुस्लिम लड़की के निकाह को लेकर माहौल गरमा गया है। इस मुद्दे पर हिंदू संगठनों ने कड़ा विरोध जताया है और चेतावनी भी दी है।

शिमला में सूद सभा द्वारा संचालित राम मंदिर हॉल में 11 अप्रैल को एक मुस्लिम परिवार की बेटी का निकाह प्रस्तावित है। शिमला की ईदगाह कॉलोनी निवासी मोहम्मद नासिर अपनी बेटी का निकाह इस हॉल में करवाने जा रहे हैं। इसी को लेकर हिंदू संघर्ष समिति ने कड़ा विरोध जताया है।


हिंदू संघर्ष समिति का कहना है कि मंदिर की संपत्ति में मुस्लिम परिवार का विवाह कार्यक्रम स्वीकार्य नहीं है। इस मुद्दे को लेकर समिति ने सूद सभा शिमला को ज्ञापन भी सौंप दिया है।

समिति के नेता विजय शर्मा और मदन ठाकुर ने चेतावनी दी है कि अगर राम मंदिर हॉल में निकाह होता है, तो बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने विरोधस्वरूप सुअरों की बारात निकालने और मुंडन तक की चेतावनी दी है।


वहीं, इस पूरे मामले पर सूद सभा शिमला का अलग रुख सामने आया है। सूद सभा के अध्यक्ष राजीव सूद का कहना है कि वे सभी धर्मों की भावनाओं का सम्मान करते हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी राम मंदिर हॉल में मुस्लिम परिवारों के निकाह हो चुके हैं और यह कोई नई बात नहीं है। राजीव सूद ने यह भी स्पष्ट किया कि देश का संविधान और सूद सभा का नियम किसी को भी धर्म के आधार पर रोकने की अनुमति नहीं देता। उन्होंने बताया कि इस हॉल में पहले से ही मांस, मछली और मदिरा पर प्रतिबंध है और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है। पिछले पांच वर्षों में 15 से ज्यादा मुस्लिम परिवारों के निकाह इसी हॉल में हो चुके हैं।

इस मुद्दे पर बढ़ते विवाद के बीच सूद सभा ने मंगलवार को बैठक बुलाई है, जिसमें आगे का फैसला लिया जाएगा। अब देखना होगा कि यह मामला शांत होता है या फिर सड़कों पर विरोध के रूप में और बढ़ता है।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त