रिवालसर के लाल पहलवान पीयूष का भव्य स्वागत, “खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स” में जीता स्वर्ण पदक

 रिवालसर के लाल पहलवान पीयूष का भव्य स्वागत, “खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स” में जीता स्वर्ण पदक


रिवालसर : अजय सूर्या /

रिवालसर के होनहार पहलवान पीयूष का आज क्षेत्र में भव्य स्वागत किया गया। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, सुन्दरनगर के इस प्रतिभाशाली छात्र ने छत्तीसगढ़ में आयोजित “खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स” में स्वर्ण पदक जीतकर न केवल रिवालसर बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है।

पीयूष की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और स्थानीय लोग उनके प्रदर्शन पर गर्व महसूस कर रहे हैं। इससे पहले भी पीयूष तीन बार स्कूल नेशनल गेम्स में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं।

उनकी सफलता के पीछे उनके कोच डॉ. संजय कुमार यादव का अहम योगदान रहा है, जिन्होंने प्रारंभिक स्तर पर उन्हें प्रशिक्षित किया। इसके बाद बिलासपुर स्थित हनुमान अखाड़ा में कोच बलवीर ठाकुर के मार्गदर्शन में उन्होंने अपनी तकनीक को और निखारा।

स्वागत समारोह में हिमाचल सरकार के पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने विशेष रूप से शिरकत की और पीयूष की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे खिलाड़ी प्रदेश के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

पीयूष के पिता जगदीश कुमार ने बताया कि वह बचपन से ही मेहनती और लगनशील रहा है, जबकि उनके दादा जी ने भी निरंतर प्रेरणा देकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य लेखराम भारद्वाज, शिक्षकगण एवं क्षेत्रवासियों ने पीयूष को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर