नेरचौक मंडल में अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक, बाबा साहेब की जयंती भव्य रूप से मनाने का निर्णय
नेरचौक मंडल में अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक, बाबा साहेब की जयंती भव्य रूप से मनाने का निर्णय
नेरचौक : अजय सूर्या /
अनुसूचित जाति मोर्चा, नेरचौक मंडल की एक महत्वपूर्ण कार्यसमिति बैठक का आयोजन रविवार को किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जीवन सिंह चौहान ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक इंदौरिया, जिला अध्यक्ष खेम चंद सदयाना तथा बल्ह के विधायक इन्द्र सिंह गांधी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में मुख्य रूप से भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को भव्य रूप से मनाने पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि जयंती मंडल के साथ-साथ प्रत्येक बूथ स्तर पर भी उत्साहपूर्वक मनाई जाएगी। इस अवसर पर संगोष्ठी, स्वच्छता अभियान, पुष्पांजलि एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि वे घर-घर जाकर बाबा साहेब के विचारों और संविधानिक अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करें तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाएं।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, नए सदस्यों को जोड़ने और नियमित बैठकें आयोजित करने पर भी जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे 2027 में विधायक इन्द्र सिंह गांधी को पुनः विजयी बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करेंगे।
इस दौरान जनसंघ काल से पार्टी से जुड़े लगभग 96 वर्षीय बंगाली राम को शाल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही शीर्ष नेतृत्व की सहमति से दासी देवी को अनुसूचित जाति मोर्चा नेरचौक मंडल का महामंत्री नियुक्त किया गया।
बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने समाज के उत्थान और संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें