प्रदेश की नूरपुर तहसील की ब्राह्मण सभा की कार्यकारिणी का गठन
प्रदेश की नूरपुर तहसील की ब्राह्मण सभा की कार्यकारिणी का गठन
नूरपुर : विनय महाजन /
प्रदेश की नूरपुर तहसील ब्राह्मण सभा के चुनाव अधिकारी के द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों की सहमति से इंद्र पाल शर्मा को तहसील ब्राह्मण सभा नूरपुर का प्रधान फरवरी 2026 में मनोनीत किया गया था l इसके साथ ही सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव भी पारित किया गया कि सभा की कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों के चयन का अधिकार सभा के प्रधान के पास सुरक्षित रहेगा। आज तहसील ब्राह्मण सभा नूरपुर की नवगठित कार्यकारिणी में राजिंद्र मोहन शर्मा को महासचिव, राजिंद्र दत्ता को वित्त सचिव, राकेश शर्मा को वरिष्ठ उप-प्रधान, प्रदीप कौशल, संजय पंजोलिया व अतुल सूदन को उप-प्रधान, मनोहर लाल शर्मा को संयुक्त सचिव का दायित्व सौंपा गया। इसके साथ ही अरविंद नयन शर्मा को मुख्य संरक्षक, मनमोहन शर्मा को मुख्य सलाहकार, अधिवक्ता नरेश कुमार शर्मा को कानूनी सलाहकार, सुरिंदर मोहन शर्मा व प्रवीण शर्मा को आंतरिक लेखा-परीक्षक, कमल किशोर शर्मा को भंडार-कार्य प्रभारी, सुदर्शन शर्मा को मीडिया प्रभारी और प्रदीप शर्मा, पंकज शर्मा व सुधांशु शर्मा को प्रेस सचिव नियुक्त किया गया। सभा के सभी सदस्यों की सहमति से मंजुला शर्मा को महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष एवं अधिवक्ता सचित शर्मा को युवा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष, ऐसा दायित्व सौंपा गया। इस अवसर पर सभा की कार्यकारिणी के माध्यम सेआज एक बैठक का आयोजन भी किया गया जिसमें अप्रैल माह में भगवान परशुराम जन्मोत्सव, यज्ञोपवीत एवं प्रतिभा सम्मान समारोह को धूमधाम से मनाने को लेकर भी गहनता से चर्चा की गई। सभा के प्रधान इंद्र पाल शर्मा ने उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद व्यक्त कियाl

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें