चंबा में अब लोगों को आँखों के उपचार की अत्याधुनिक सुविधाएं मिल पाएंगी

 चंबा में अब लोगों को आँखों के उपचार की अत्याधुनिक सुविधाएं मिल पाएंगी। 


 चंबा : जितेंद्र खन्ना /

इसी कड़ी में आज चम्बा के सरोल स्थित भलेई माता नेत्र अस्पताल का शुभारम्भ हुआ। इसका उद्घाटन उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने किया। इस अस्पताल में आई जी एम सी में मिलने वाली अत्याधुनिक नेत्र सुविधाएं लोगों को मिल पाएंगी।


इस अवसर पर उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने अस्पताल प्रबंधन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस अस्पताल के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर एवं आधुनिक नेत्र उपचार सेवाएं उपलब्ध होंगी, जिससे उन्हें दूर-दराज के बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं का सुदृढ़ होना किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस दिशा में यह अस्पताल एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उपायुक्त ने आशा व्यक्त की कि अस्पताल प्रबंधन भविष्य में भी आधुनिक तकनीकों को अपनाकर लोगों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करता रहेगा।



इस अवसर पर भलेई माता नेत्र 

अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ.बिपिन ठाकुर ने उपायुक्त का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए बताया कि यह प्रदेश का पांचवां नेत्र अस्पताल है, जहां अत्याधुनिक उपकरणों के माध्यम से लेजर तकनीक से काला मोतिया और सफेद मोतिया का उपचार किया जाएगा। इसके अतिरिक्त यहां विभिन्न नेत्र रोगों की जांच एवं उपचार की समुचित व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी।

उन्होंने बताया कि अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा नियमित जांच, परामर्श तथा सर्जरी की सुविधा प्रदान की जाएगी, जिससे स्थानीय लोगों को समय पर बेहतर इलाज मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले गरीब परिवार से संबंधित रोगियों को विशेष पैकेज दिया जाएगा।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर