रिवालसर हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार – एसपी मंडी

 रिवालसर हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार – एसपी मंडी


मंडी : अजय सूर्या /

जिला मंडी के रिवालसर क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी मंडी विनोद कुमार ने मामले की जानकारी साझा करते हुए बताया कि 3 मार्च 2026 को रिवालसर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत होली केव्स (गुफा), सरकीधार में तिब्बती मूल की एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई थी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम और एफएसएल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। मौके पर खून के निशान मिलने के चलते प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हुआ।

एसपी ने बताया कि मृतका अकेली रहती थी। उसके पति का करीब तीन वर्ष पूर्व निधन हो चुका था और उसकी कोई संतान नहीं थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने 50 से अधिक लोगों से पूछताछ की और कई संदिग्धों के डीएनए सैंपल लिए। साथ ही चंडीगढ़, मोहाली, बिलासपुर और कुल्लू से भी अहम जानकारियां जुटाई गईं।

तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में गगन शर्मा (23) निवासी सरकीधार को कसोल से, गौरव शर्मा (20) निवासी सैला खाबू को खाबू से तथा विशाल (23) निवासी मझयाठल को नेरचौक से पकड़ा गया है।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वाहन को भी कब्जे में ले लिया है। आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है और साक्ष्यों का वैज्ञानिक विश्लेषण किया जा रहा है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर