व्यवस्था परिवर्तन करने हेतु आई सत्ता में कांग्रेस की वर्तमान सरकार में हर वर्ग दुखी निराश व हताश निक्का

 व्यवस्था परिवर्तन करने हेतु आई सत्ता में कांग्रेस की वर्तमान सरकार में हर वर्ग दुखी निराश व हताश निक्का 


नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर, प्रदेश मे व्यवस्था परिवर्तन करने आई काँग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ बीजेपी विधायक रणवीर सिंह निक्का ने आज नूरपुर विधानसभा क्षेत्र मे बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ ठंगर में जोरदार विरोध प्रदर्शन कियाl प्रदर्शन करने के बाद निक्का ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से हर वर्ग परेशान हो चुका है। उन्होंने कहा कि जनता को लोभ लुभावने वायदे कर सत्ता में आयी कांग्रेस सरकार का असली चेहरा जनता के समक्ष आ चुका है। उन्होंने कहा कि चुनावों के समय जनता से किये वायदे तो निभाना दूर की बात है, अब तो हालत यह हो चुकी है की लोकतान्त्रिक प्रणाली भी खतरे में है। निक्का ने कहा की प्रदेश के पंचायत तथा नगर परिषद के चुनावों को तय सीमा में न करवा पाना सरकार की बड़ी असफलता है। निक्का ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा चुनावों के समय महिलाओ को प्रति माह 1500 रूपये देने का बड़ा दावा भी हवा निकला। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के दिन अब लदने वाले है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर