कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में विश्वविद्यालय द्वारा छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजित

कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में विश्वविद्यालय द्वारा छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजित


कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में आज दिनांक 08 अप्रैल 2026 को करियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल के सौजन्य से महाविद्यालय में सांई विश्वविद्यालय द्वारा एस.एस.यू.स्टार छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित की गई। इस छात्रवृत्ति प्रवेश परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को साईं विश्वविद्यालय द्वारा छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। साईं विश्वविद्यालय से आए हुए कैप्टन  नारायण ठाकुर व सुप्रिटेंडेंट्स  सुरेश कुमार गुप्ता  ने इसमें अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महाविद्यालय के छात्रों ने इस परीक्षा में बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

इस कार्यक्रम का आयोजन करियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल के संयोजक प्रो. रविंद्र कुमार व उनकी टीम के द्वारा किया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अरुण चंद्र  ने साईं यूनिवर्सिटी से आए हुए अतिथियों का धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम के दौरान अन्य प्राध्यापक वर्ग प्रो. अरविन्द कुमार, डॉ. सुमिक्षल सूद, प्रो. सचिन कुमार, प्रो. हरजिंदर सिंह व प्रो.रजनी मौजूद रहे।



प्राचार्य 

प्रो.अरुण चंद्र 

कंवर दुर्गा चंद राजकीय

महाविद्यालय जयसिंहपुर कांगड़ा हि. प्र.।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: