फोरलेन पर खतरे की घंटी: जागर नाला के पास सुरक्षा दीवार गिरी, कई घरों पर संकट

 फोरलेन पर खतरे की घंटी: जागर नाला के पास सुरक्षा दीवार गिरी, कई घरों पर संकट


मण्डी : अजय सूर्या /

 मंडी-पंडोह फोरलेन पर जागर नाला के समीप बुधवार सुबह करीब 10 बजे सड़क किनारे बनी रिटेनिंग वॉल (डंगा) ढह गई। इस घटना में सड़क का करीब 30 मीटर हिस्सा भी प्रभावित हुआ है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत एहतियात बरतते हुए इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही एकतरफा कर दी है।

जानकारी के अनुसार यह दीवार फोरलेन निर्माण कार्य के तहत हाल ही में तैयार की गई थी। ऐसे में बरसात से पहले ही इसका गिर जाना निर्माण गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस स्थान पर पहले भी इसी तरह की घटना हो चुकी है और दोबारा निर्माण के बावजूद स्थिति नहीं सुधरी।

घटना के बाद आसपास की अन्य दीवारों में भी दरारें देखी गई हैं, जिससे खतरा और बढ़ गया है। सड़क के किनारे रहने वाले लोगो के घरों पर इसका सीधा असर पड़ रहा है और लोग भय के माहौल में जी रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तुरंत ठोस कदम उठाने की मांग करते हुए कहा कि यदि समय रहते सुधार नहीं हुआ तो भविष्य में गंभीर हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार कंपनी के खिलाफ कार्रवाई और क्षेत्र का तकनीकी निरीक्षण करवाने की मांग उठाई है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर