आर.के.एम. पब्लिक स्कूल कपाही में हवन-पूजन के साथ नए सत्र का शुभारंभ

 आर.के.एम. पब्लिक स्कूल कपाही में हवन-पूजन के साथ नए सत्र का शुभारंभ

सनातन धर्म अनुसार विधिवत पूजा-अर्चना कर, छात्रों के सर्वांगीण विकास पर दिया जोर


सुंदरनगर : अजय सूर्या /

उपमंडल सुंदरनगर के अंतर्गत आर.के.एम. पब्लिक स्कूल कपाही में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ सनातन धर्म की परंपराओं के अनुसार विधिवत पूजा-अर्चना व हवन-पाठ के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया, जिसमें स्कूल प्रबंधन, अध्यापकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया। हवन-पूजन के माध्यम से वातावरण को आध्यात्मिक व सकारात्मक बनाया गया तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रिंसिपल वीरेन्द्र भारती, प्रबधंन समिति के चैयरमेन हरी सिंह ठाकुर, रिया राणा सहित समस्त अध्यापकगण, अभिभावकगण एवं स्कूल स्टाफ विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और धार्मिक अनुष्ठान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर पूर्ण आहुति डाली।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में विभिन्न रचनात्मक एवं शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन भी किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय प्रिंसिपल वीरेंद्र भारती ने बताया कि नए सत्र को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विशेष योजनाएं बनाई गई हैं, जिनके तहत विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। खेल, कला, संगीत एवं अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की शिक्षा में सक्रिय सहयोग दें, ताकि उनका समग्र विकास सुनिश्चित हो सके। प्रिंसिपल वीरेंद्र भारती ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों का विकास करना है।

वहीं स्कूल के फाउंडर करम सिंह ठाकुर व मैडम रुक्मणी ठाकुर ने सभी विद्यार्थियों, स्टाफ व अभिभावकों को नए सत्र की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।



हवन के दौरान मंगलमयी कामना करते स्टाफ के सदस्य, अभिभावक गण एवं विद्यार्थी।



पूजा अर्चना एवं हवन के बाद बच्चों सहित अध्यापक गण सामूहिक चित्र में।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर