ओलावृष्टि से सेब बागवानों को करोड़ों का नुकसान—कांग्रेस सरकार तुरंत मुआवजा दे: संदीपनी भारद्वाज

 ओलावृष्टि से सेब बागवानों को करोड़ों का नुकसान—कांग्रेस सरकार तुरंत मुआवजा दे: संदीपनी भारद्वाज

“न नुकसान का सर्वे, न राहत की घोषणा”—किसानों के प्रति संवेदनहीन कांग्रेस सरकार पर भाजपा का हमला


शिमला : गायत्री गर्ग /

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने हिमाचल प्रदेश में हाल ही में हुई ओलावृष्टि से सेब बागवानों को हुए भारी नुकसान को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में प्रदेश के कई क्षेत्रों, विशेषकर शिमला और आसपास के बागवानी क्षेत्रों में ओलावृष्टि से सेब की फसल को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है, लेकिन सरकार अब तक हाथ पर हाथ धरे बैठी है।

संदीपनी भारद्वाज ने कहा कि सेब इस प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और हजारों परिवार अपनी आजीविका इसके माध्यम से चलाते हैं। ऐसे समय में जब बागवानों को तत्काल राहत की आवश्यकता है, कांग्रेस सरकार की निष्क्रियता अत्यंत चिंताजनक है।

“जब किसान संकट में है, तब सरकार मौन है—यह संवेदनहीनता नहीं तो और क्या है?” उन्होंने तंज कसते हुए कहा।

उन्होंने मांग की कि राज्य सरकार तुरंत प्रभावित क्षेत्रों में विशेष सर्वेक्षण अभियान चलाए, ताकि वास्तविक नुकसान का आकलन किया जा सके और बागवानों को शीघ्र मुआवजा दिया जा सके।

संदीपनी भारद्वाज ने कहा कि कई स्थानों पर सेब की फसल फ्लावरिंग स्टेज में थी, जिस पर ओलावृष्टि का सीधा प्रभाव पड़ा है और आने वाले पूरे सीजन की पैदावार पर संकट मंडरा रहा है। इसके बावजूद सरकार की ओर से न तो कोई ठोस राहत पैकेज घोषित किया गया है और न ही कोई गंभीर पहल दिखाई दे रही है।

उन्होंने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा,

“यह सरकार केवल घोषणाओं और दिखावे में व्यस्त है, जबकि जमीन पर किसान बर्बादी झेल रहा है।”

अंत में उन्होंने कहा कि भाजपा बागवानों के साथ खड़ी है और यदि सरकार ने शीघ्र राहत और मुआवजे की घोषणा नहीं की, तो भाजपा इस मुद्दे को सड़कों पर उठाएगी और किसानों के हक की लड़ाई लड़ेगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर