नूरपुर पुलिस की मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित

 नूरपुर पुलिस की मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित


 नूरपुर : विनय महाजन /

 पुलिस जिला नूरपुर के कार्यलय मे आज एक मासिक अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन पुलिस अधीक्षक नूरपुर श्री कुलभूषण वर्मा की अध्यक्षता में किया गया l इस बैठक में एडिशनल एसपी, एसडीपीओ, एसएचओ एवं प्रभारी पुलिस चौकियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान जिले की कानून एवं व्यवस्था की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त लंबित मामलों, अनुसंधान की गुणवत्ता, एन डी एन्ड पी एस मामलों की समीक्षा, एनडीपीएस मामलों की वित्तीय जांच, पी आई टी एन डी पी एस के प्रस्तावों तथा खनन अधिनियम के अंतर्गत दर्ज मामलों एवं चालानों पर गहन चर्चा की गई।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नूरपुर द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे मामलों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करें तथा अनुसंधान की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाएं। उन्होंने अधिकारियों को पेशेवर कार्यशैली अपनाने तथा जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए भी निर्देशित किया।इसके साथ ही अधिकारियों को नशा उन्मूलन, यातायात प्रबंधन, अपराध रोकथाम एवं जनसहयोग को बढ़ावा देने हेतु और अधिक प्रभावी कदम उठाने के लिए प्रेरित किया गया।बैठक के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके सराहनीय योगदान के लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।नूरपुर पुलिस जिला शांति, कानून व्यवस्था एवं जनसुरक्षा बनाए रखने हेतु पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर