पंडोह में बजरंग दल ने हर्षोल्लास से मनाया हनुमान जन्मोत्सव, निकाली विशाल रैली

 पंडोह में बजरंग दल ने हर्षोल्लास से मनाया हनुमान जन्मोत्सव, निकाली विशाल रैली


मंडी : अजय सूर्या /

 जिला मंडी के पंडोह प्रखंड में बजरंग दल द्वारा हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नेरचौक से पंडोह तक एक भव्य रैली निकाली गई, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ से हुई। रैली में प्रांत बजरंग दल संयोजक चंदन ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। इस दौरान प्रांत अध्यक्ष डॉ. केशव वर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए हनुमान जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला और उनके सेवा व समर्पण भाव को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने तथा समाज के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया।

प्रांत उपाध्यक्ष रमेश परमार ने युवाओं से बजरंग दल से जुड़ने और जुलाई माह में प्रस्तावित प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेने का आग्रह किया। वहीं, प्रांत संयोजक चंदन ठाकुर ने संगठन की पृष्ठभूमि और कार्यों के बारे में जानकारी साझा की।

इस कार्यक्रम में महात्मा विष्णु मोहन, घनश्याम ठाकुर, शक्ति सिंह ठाकुर, कृष्ण वर्मा, विनोद नेतल, रोहतास वर्मा, महेंद्र सिंह राणा, अतुल गुप्ता, विजय कुमार, गुलशन गुप्ता, ओम प्रकाश, तुलसी ठाकुर, रमेश कुमार, जितेश चंदेल, गोपाल कृष्ण, विजय गौतम, भगत राम, अभिषेक शर्मा और हंस राज सहित 200 से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में तुलसी ठाकुर (संयोजक, पंडोह) और विजय कुमार (उपाध्यक्ष) सहित उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर कई युवाओं ने बजरंग दल से जुड़कर संगठन की जिम्मेदारियां संभालने और आगामी प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेने की इच्छा भी जताई।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर