भाजपा की बैठक में विधायक रणवीर सिंह ने निक्का दिखाएं अपने तेवर कार्यकर्ताओं को किया जागरूक
भाजपा की बैठक में विधायक रणवीर सिंह ने निक्का दिखाएं अपने तेवर कार्यकर्ताओं को किया जागरूक
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर बीजेपी की संगठन की बैठक के बाद नूरपुर की राजनीति में सियासी तूफान पंचायती राज संस्था व नगरपरिषद चुनावो लेकर के आरंभ हो गया है l साढ़े तीन साल बीत जाने के बाद भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने पिछले दिन कंडवाल में कार्यकर्ताओं की आयोजित बैठक में अपना राजनीति विराट रूप दिखा दियाl इस सियासी तूफान को भाजपा कार्यकर्ताओ ने आर पार” की लड़ाई का विगुल बजाकर नूरपुर की राजनीति में 6 अप्रैल को भाजपा की स्थापना दिवस पर हर छत पर भगवा, हर दिल में जोश का नारा देते हुए इस सियासी दंगल का शुभारंभ नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में करेंगेl ऐसे नेताओं की नींद भी निक्का ने हराम कर दी है जिन्होंने सपने में कभी यह नहीं सोचा था कि रणवीर सिंह निक्का नूरपुर की राजनीति में एक शक्तिशाली बीजेपी नेता बनकर कार्यकर्ताओं के माध्यम से उभरेगे l रणवीर सिंह निक्का का मनोवल उस समय ऊंचा हुआ जब पार्टी की बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने नारी शक्ति की मौजूदगी में यह नारा दिया निक्का तुम आगे बढ़ो हम तुम्हारे साथ हैं l निक्का ने इस अवसर पर बताया कि पार्टी हाई कमान के आदेश पर 6 अप्रैल को शक्ति प्रदर्शन का मेगा प्लान, घर-घर जाकर झंडा लगाकर सेमीफाइनल” से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं को बैठक के माध्यम से जागरूक किया गया हैlपंचायत-नगर परिषद चुनाव सियासी महासंग्राम प्रदेश में एक सेमीफाइनल के रूप में देखे जा रहे हैंl निक्का का सीधा वार अबकी बार कोई ढील नहीं, हर हाल में जीत चाहिए विपक्ष में रहकर भी फुल एक्शन! सरकार को घेरने का दावा, हर मुद्दे पर टक्कर का इशारा ट्रैक्टर मुद्दे पर गूंजा शंखनाद. कार्यकर्ताओं ने दिखाया दम, नेता के साथ मजबूती से खड़े दीप जला, चुनावी आग भड़कीl कंडवाल बैठक बनी शक्ति प्रदर्शन का मंच जिसकी चर्चाएं प्रदेश में चर्चा का विषय बनी है lभाजपा संगठन नूरपुर की बैठक में कार्यकर्ता पंचायत व नगर परिषद के चुनावों के लिए कमर कस लें ऐसा आह्वान उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ किया हैl इस बैठक को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चर्चा का विषय यह है कि यह भाजपा की अपनी आंतरिक लड़ाई है ऐसी बैठकों से कांग्रेस को क्या लेना देना उन्हें अपने नेता अजय महाजन के ऊपर पूरा विश्वास है उन अजय महाजन की राजनीति यह रही है ना काहूं से दोस्ती ना काहूं से बैरl अजय महाजन एक मधुर भाषा ईमानदार सशक्त पार्टी के नेता है जो भी निर्देश वह नूरपुर मंडल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को देंगे उसका पालन एकजुट होकर किया जाएगाl कार्यकर्ताओं का कहना है कि नूरपुर में साढ़े तीन साल में लोगों को काफीदिक्क़तो का सामना करना पड़ा लेकिन विधायक धरातल पर जनता की समस्याओं का समाधान नहीं कर सकेl विधायक का लोगों को यही जवाब होता था की सरकार हमारी नहीं है मैं विपक्ष का विधायक हूं lयह मुद्दा पंचायती राज संस्था चुनाव में अहम बनेगा l पंचायती राज संस्था व नगर परिषद के चुनाव के परिणाम हिमाचल प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन सरकार के लिए सेमीफाइनल के रूप में देखे जाएंगे और भाजपा भी इंतजार में बैठी है l ऐसी चर्चाऐ क्षेत्र में चर्चित है l

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें