राजकीय सीएंडवी अध्यापक संघ चम्बा की जिला स्तरीय कार्यकारिणी बैठक सर्किट हाउस में संपन्न हुई।
राजकीय सीएंडवी अध्यापक संघ चम्बा की जिला स्तरीय कार्यकारिणी बैठक सर्किट हाउस में संपन्न हुई।
चंबा : जितेंद्र खन्ना /
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजय वर्मा ने की, जिसमें जिले के सभी 16 खंडों के लगभग 70 शिक्षकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बैठक के दौरान अध्यापकों की लंबित मांगों और शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। बैठक में मुख्य रूप से 20 वर्ष की सेवा के बाद मिलने वाली विशेष वेतन वृद्धि पर चर्चा हुई। संघ ने निर्णय लिया कि सरकार के समक्ष इस मुद्दे को मजबूती से रखा जाएगा और इन वृद्धियों को पुनः बहाल करने की मांग की जाएगी। कला, हिमाचल की लोक संस्कृति और योग जैसे विषयों की पुस्तकों को हिंदी माध्यम में भी उपलब्ध करवाने का प्रस्ताव पारित किया गया ताकि छात्रों को समझने में आसानी हो। कला शिक्षा की पुस्तकों में विषय से संबंधित अध्यायों को जोड़ने और अनावश्यक अध्यायों को हटाने पर सहमति बनी। कला और शारीरिक शिक्षकों के जो पद 'पूल' में डाले गए हैं, उन्हें समाप्त कर पदों को वापस बहाल करने की मांग उठाई गई। जिला अध्यक्ष संजय वर्मा ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार शिक्षकों की इन जायज मांगों को शीघ्र पूरा नहीं करती है, तो संगठन चुप नहीं बैठेगा। उन्होंने कहा कि हक न मिलने की सूरत में संघ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। बैठक के अंत में जिला कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया, ताकि संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। बैठक में भारी संख्या में जुटे शिक्षकों ने अपनी मांगों के समर्थन में एकजुटता दिखाई।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें