राष्ट्रीय प्रस्ताव को मिला सर्वसम्मति समर्थन—मोदी सरकार की नीतियों पर जताया विश्वास

 राष्ट्रीय प्रस्ताव को मिला सर्वसम्मति समर्थन—मोदी सरकार की नीतियों पर जताया विश्वास

“प्राइड ऑफ हिल्स” के तहत ₹3,920 करोड़ की विशेष सहायता—हिमाचल को विकास की नई रफ्तार: डॉ. राजीव भारद्वाज


मंडी : अजय सूर्या /

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रस्तुत राष्ट्रीय राजनीतिक प्रस्ताव को लोकसभा सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजीव भारद्वाज तथा प्रदेश सचिव प्रियंता शर्मा ने पूर्ण समर्थन दिया।

डॉ. राजीव भारद्वाज ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देश को विकास की नई दिशा दी है और हिमाचल प्रदेश को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने “प्राइड ऑफ हिल्स” योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इस योजना के तहत हिमाचल प्रदेश को ₹3,920 करोड़ की विशेष आर्थिक सहायता प्रदान की गई है, जो प्रदेश के विकास के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

उन्होंने इसके लिए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग दर्शाता है कि मोदी सरकार पहाड़ी राज्यों के संतुलित और तेज विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

प्रदेश सचिव प्रियंता शर्मा ने भी प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि भाजपा की नीतियां “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के सिद्धांत पर आधारित हैं और यही कारण है कि देश की जनता का भरोसा लगातार भाजपा पर मजबूत हो रहा है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्रस्ताव केवल राजनीतिक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश के विकास, सुशासन और मजबूत भविष्य का रोडमैप है, जिसे कार्यकर्ताओं के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने एक स्वर में प्रस्ताव का समर्थन करते हुए इसे पारित किया और संकल्प लिया कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

धार्मिक मामलों से दूर रहें सरकारें, बेरोजगारी और महंगाई पर करें ध्यान केंद्रित : एलीट ग्रुप

बल्ह में 19 नवंबर को पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी करेंगे जनसंपर्क अभियान, चार पंचायतों में बैठकों की करेंगे अध्यक्षता

नगरोटा सूरियां में बिजली व्यवस्था पर सवाल, जर्जर तारों को बदलने की मांग

भक्ति और संगीत का अनूठा संगम बना भजन ‘राधा बनी मोहन’, गौरव कौंडल की मधुर आवाज ने जीता दिल

सेना के शौर्य पर सवाल उठाने वाले जगत सिंह नेगी देश की भावनाओं से खिलवाड़ करना बंद करें : विपिन परमार

25 साल बाद भी नहीं सूखे शहीद के माता-पिता के आंसू, पैरा SF के कमांडिंग ऑफिसर ने गांव पहुंचकर जाना परिवार का हाल

कुंज लाल हत्याकांड में पुलिस ने घटनास्थल पर दोहराया वारदात का घटनाक्रम

जीजीडीएसडी महाविद्यालय में 27वें हिम-आईसीएफ कॉन्क्लेव-2026 का आगाज, उच्च शिक्षा के भविष्य पर मंथन

पांच साल का इंतजार खत्म, घट्टा गांव में शुरू हुई पेयजल योजना