ऐतिहासिक चौगान मैदान में मनाया जाएगा जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह- प्रिंयका वर्मा

 ऐतिहासिक चौगान मैदान में मनाया जाएगा जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह- प्रिंयका वर्मा


         नाहन उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि नाहन के ऐतिहासिक चौगान में 15 अप्रैल 2026 को जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्य अथिति द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और आकर्षक मार्चपास्ट का आयोजन किया जायेगा । उपायुक्त ने यह जानकारी आज शनिवार को उपायुक्त कार्यालय में हिमाचल दिवस समारोह के आयोजन की तैयारियों के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहीे।

        उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल को मुख्य अतिथि द्वारा नाहन शहर स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित किया जायेगा। इसके अलावा हिमाचल निर्माता डा0 यशवंत परमार की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण करेगें। इसके उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण करने के उपरान्त आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी ली जाएगी।

         प्रियंका वर्मा ने बताया कि समारोह में पुलिस, गृह रक्षकों की टुकडियों के अतिरिक्त एनसीसी व अन्य स्थानीय शिक्षण संस्थानों के छात्र- छात्राएं भी भाग लेगें। उपायुक्त ने बताया कि हिमाचल दिवस समारोह में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए की हिमाचल दिवस समारोह के लिए सौपी गई जिम्मंेवारी का गंभीरता से निर्वहन करें ताकि हिमाचल दिवस सफलतापूर्वक आयोजित किया जा सके।

सहायक आयुक्त विवेक शर्मा ने बैठक में मद क्रमवार प्रस्तूत किए।

         इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा,एस डी एम नाहन राजीव संाख्यान, के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा