चम्बा के मुख्य शहर से सटे भगोत क्षेत्र में प्रस्तावित कूड़ा संयंत्र को लेकर विवाद गहरा गया है।

 चम्बा के मुख्य शहर से सटे भगोत क्षेत्र में प्रस्तावित कूड़ा संयंत्र को लेकर विवाद गहरा गया है। 


चंबा : जितेंद्र खन्ना /

​जिला चम्बा के मुख्य शहर से सटे भगोत क्षेत्र में प्रस्तावित कूड़ा संयंत्र को लेकर विवाद गहरा गया है। स्थानीय निवासियों ने इस योजना का कड़ा विरोध करते हुए जिला उपायुक्त को एक मांग पत्र सौंपा है। लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर प्रशासन कूड़ा संयंत्र लगाने की योजना बना रहा है, वहां वर्तमान में एक गौ सदन संचालित है। उन्होंने तर्क दिया है कि भगोत स्थित गौ सदन हिंदू समाज की गहरी आस्था का केंद्र है। इसके ठीक बगल में शमशान घाट स्थित है और पास से ही रावी नदी बहती है। इस स्थान पर कूड़ा संयंत्र स्थापित करना न केवल धार्मिक भावनाओं के विरुद्ध है, बल्कि इससे पर्यावरण को भी भारी नुकसान पहुंचेगा। ​स्थानीय लोगों ने कहा कि कूड़ा संयंत्र से निकलने वाला कचरा और रसायन रावी नदी के जल को और अधिक प्रदूषित करेंगे। संयंत्र से उत्पन्न होने वाली दुर्गंध और वायु प्रदूषण के कारण स्थानीय लोगों में श्वसन रोग और त्वचा विकारों का खतरा बढ़ जाएगा। इससे स्थानीय खेती और जलचर जीवन पर भी विपरीत प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने आग्रह किया गया है कि गौ सदन को बंद न किया जाए और न ही वहां कूड़ा संयंत्र बनाया जाए। प्रशासन इस संयंत्र के लिए किसी अन्य वैकल्पिक प्रदूषण मुक्त स्थान का चयन करे ताकि लोगों की धार्मिक आस्था और पर्यावरण सुरक्षित रह सके। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र संज्ञान नहीं लिया गया, तो वे अपने विरोध को और तेज करेंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर