नूरपुर पुलिस ने 24 घंटों में 4 बड़ी सफलताओं के साथ भारी मात्रा में चरस
'नशामुक्त हिमाचल' अभियान: नूरपुर पुलिस ने 24 घंटों में 4 बड़ी सफलताओं के साथ भारी मात्रा में चरस, चिट्टा और 01 लाख रुपए की नकदी बरामद की
07 आरोपियों को भेजा सलाखों के पीछे
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर हिमाचल प्रदेश सरकार के नशामुक्त हिमाचल' अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए, पुलिस जिला नूरपुर ने पिछले 24 घंटों में विभिन्न क्षेत्रों में चार बड़ी सफलताओं के साथ भारी मात्रा में चरस, चिट्टा (हैरोइन) और नकदी बरामद की है। यह जानकारी एक प्रेस नोट में जिला पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा नूरपुर द्वारा दी गई हैl वर्मा ने वताया कि
जिला पुलिस नूरपुर के क्षेत्र नूरपुर थाना के अंतर्गत कंडवाल चौकी: मे नूरपुर पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक क्रेटा कार (HP-25C-6008) से 01 किलो 256 ग्राम चरस और 1,00,000/- रुपये नगद बरामद किए। आरोपी की पहचान राम कुमार (52), निवासी कुमारसैन (शिमला) के रूप में हुई है, जो कुल्लू में ढाबा चलाता है। आरोपी के खिलाफ थाना नूरपुर में एन डी एन्ड पी एस एक्ट की धारा 20, 25 के तहत मुकदमा संख्या 95/2026 दर्ज किया गया है। आरोपी पहले से ही पुलिस की निगरानी में था और उसके खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला विचाराधीन है। वही सी.आई.ए. नूरपुर: गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए सी.आई.ए. टीम ने गांव समल (इंदौरा) के पास छापेमारी की। यहाँ स्कूटी सवार नरेश कुमार (37), निवासी नागड़वाँ से 11.87 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना डमटाल में एन डी एन्ड पी एस एक्ट की धारा 21 के तहत मुकदमा संख्या 74/2026 पंजीकृत किया गया है।उधर थाना इंदौरा: चंगराड़ा के पास नाकाबंदी के दौरान एक आल्टो कार (HP-38G-3964) के डैशबोर्ड से 10 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इस मामले में दो आरोपियों, कमलदीप उर्फ टिम्मी (39) निवासी लहरुं और जितेन्द्र सिंह (32) निवासी मोच को गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ थाना इंदौरा में धारा 21 के तहत मुकदमा संख्या 51/2026 दर्ज किया गया है। कमलदीप के खिलाफ पहले भी 3 मामले दर्ज हैं और वह पंजाब व जम्मू से चिट्टे की सप्लाई कर अंतराजीय नेटवर्क चला रहा था।थाना फतेहपुर:मे पुलिस टीम ने 52 गेट (टोल बैरियर) के पास गश्त के दौरान बाइक (HP-54D-9286) सवार तीन व्यक्तियों—हैप्पी, नितिश चौधरी (दोनों निवासी चलवाड़ा) और नीरज कुमार उर्फ कोबरा (निवासी गोलवां) से 06.34 ग्राम चिट्टा बरामद किया। इनके खिलाफ धारा 21, 29 ND&PS Act के तहत मुकदमा संख्या 43/2026 दर्ज किया गया है। नीरज उर्फ कोबरा के खिलाफ पहले भी 3 मुकदमे विचाराधीन हैं और उसके खिलाफ PIT एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई सहित अवैध निर्माण पर भी पूर्व में कार्रवाई की गई है। सभी मामलों की छानबीन जारी में पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकजेज के तहत गहन तफ्तीश कर रही है। इसके साथ फाइनेंसियल इन्वेस्टीगेशन (वित्तीय जांच) के तहत भी अन्वेषण किया जा रहा है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें