नूरपुर पुलिस ओर स्थानीय लोगों की सतर्कता से 7 वर्षीय मासूम सकुशल परिजनों से मिली

 नूरपुर पुलिस ओर स्थानीय लोगों की सतर्कता से 7 वर्षीय मासूम सकुशल परिजनों से मिली


 नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर जिला पुलिस नूरपुर व स्थानीय लोगों की तत्परता और सजगता के चलते एक 7 वर्षीय लापता बच्ची को सुरक्षित उसके परिजनों के हवाले किये जाने के बाद परिवार ने आज राहत की सांस ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना नूरपुर को सूचना प्राप्त हुई कि साई अस्पताल जाच्छ के समीप एक अज्ञात बच्ची अकेली घूम रही है जिसे स्थानीय दुकानदारों को शक होने पर अपने पास बिठा लिया ओर तुरन्त सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने डीडी नंबर 54 दिनांक 06.04.2026 के तहत मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई शुरू की। इस मामले मे मुख्य आरक्षी रवि कुमार ने अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्ची की पहचान के लिए जांच-पड़ताल शुरू की। गहन पूछताछ और सत्यापन के बाद बच्ची की पहचान रूहानी (उम्र 7 वर्ष) पुत्री गगन सिंह निवासी वीपीओ बदूही, तहसील नूरपुर, जिला कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची के परिजनों को तुरंत मौके पर बुलाया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और गगन सिंह के बयान दर्ज करने के उपरांत बच्ची को सुरक्षित उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया।इस सराहनीय कार्य से नूरपुर पुलिस ने एक बार फिर अपनी जिम्मेदारी और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस मुस्तैदी की प्रशंसा की है, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और एक मासूम सुरक्षित अपने परिवार तक पहुंच सकी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर