अनुभवी नेता जीवन कुमार धीमान फिर मैदान में, प्रधान पद के लिए ठोकी दावेदारी !

 अनुभवी नेता जीवन कुमार धीमान फिर मैदान में, प्रधान पद के लिए ठोकी दावेदारी !


ज्वाली : राजेश कतनौरिया /

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिद्धपुर-घाड़ में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में पंचायत के पूर्व प्रधान एवं अनुभवी नेता जीवन कुमार धीमान एक बार फिर प्रधान पद के चुनाव मैदान में उतर आए हैं।

जीवन कुमार धीमान ने अपने राजनीतिक सफर की जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने वर्ष 1991-95 में पहली बार वार्ड सदस्य का चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्होंने भारी मतों से जीत दर्ज की। इसके बाद वर्ष 1996-2000 में उपप्रधान पद पर भी विजय हासिल की।

उन्होंने आगे बताया कि वर्ष 2006 से 2016 तक लगातार दो बार प्रधान पद पर जीत दर्ज कर पंचायत की सेवा की। इसके पश्चात वर्ष 2021 में उनकी बहू पूनम धीमान ने प्रधान पद का चुनाव जीतकर परिवार की इस परंपरा को आगे बढ़ाया।

अब एक बार फिर जीवन कुमार धीमान स्वयं प्रधान पद के चुनाव में उतरकर जनता का समर्थन मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल और उनकी बहू के कार्यकाल में पंचायत में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य करवाए गए हैं, जिन्हें आगे भी जारी रखा जाएगा।

उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार भी क्षेत्र की जनता उन्हें आशीर्वाद देकर सेवा का मौका देगी।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर