सुख्खू सरकार ने छीना कर्मठ उम्मीदवारों का हक, रोस्टर के नाम पर लोकतंत्र का सरेआम कत्ल- त्रिलोक कपूर
अंधेर नगरी चौपट राजा: सुख्खू सरकार ने छीना कर्मठ उम्मीदवारों का हक, रोस्टर के नाम पर लोकतंत्र का सरेआम कत्ल- त्रिलोक कपूर
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने हिमाचल प्रदेश की सुख्खू सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि प्रदेश में अंधेर नगरी चौपट राजा का दौर चल रहा है।
कपूर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख्खू और उनकी सरकार पंचायती राज चुनावों से इस कदर डरी हुई है कि अब वह जनप्रिय और कर्मठ उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने से रोकने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का गला घोंटने पर उतारू हो गए हैं।
भाजपा नेता कपूर ने प्रदेश भर के उन हजारों युवाओं, महिलाओं और आमजन से आह्वान करते हुए कहा, जिन्होंने पिछले पांच वर्षों से अपने क्षेत्र में दिन-रात सेवा की और चुनाव लड़ने का सपना देखा था।
"आज प्रदेश का हर वो व्यक्ति जो चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था, खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।
कपूर ने कहा कि सरकार ने जिलाधीशों को रोस्टर में मात्र 5% फेरबदल का अधिकार देने की आड़ में जो 15% की अवैध धांधली की है, वह सीधे तौर पर आपकी लोकप्रियता और आपकी सेवा की भावना पर किया गया प्रहार है। कांग्रेस नहीं चाहती कि कोई भी ईमानदार और शिक्षित व्यक्ति जनसेवक बनकर पंचायती राज में आगे आए।"
कपूर ने कहा कि सुख्खू सरकार को जमीन से जुड़े लोकप्रिय उम्मीदवारों से भय लग रहा है। यही कारण है कि जानबूझकर उन पंचायतों के रोस्टर बदल दिए गए जहाँ कांग्रेस की हार निश्चित थी।
भाजपा नेता कपूर ने समर्पित और कहा कि शिक्षित उम्मीदवारों को प्रक्रिया से बाहर करने के लिए रोस्टर के साथ कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या की है। सरकार ने यह सुनिश्चित करने की कोशिश की कि केवल उनके चाटुकार ही चुनावी मैदान में टिक सकें, जबकि जनता के वास्तविक नायकों का अधिकार छीन लिया गया।
त्रिलोक कपूर ने कहा कि कांग्रेस के इस संविधान विरोधी निर्णय पर माननीय उच्च न्यायालय द्वारा लगाई गई रोक ने यह साबित कर दिया है कि सरकार की मंशा खोट से भरी थी। कोर्ट का यह फैसला उन सभी योग्य उम्मीदवारों के लिए एक उम्मीद की किरण है जिनके साथ सरकार ने 'धक्का' (अन्याय) करने की कोशिश की थी।
वरिष्ठ प्रवक्ता ने तंज कसते हुए कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी में आज डर और घबराहट का माहौल है। उन्हें पता है कि जनता उनके कुशासन का हिसाब चुकता करने के लिए तैयार बैठी है। उन्होंने सभी चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों से आह्वान किया कि वे इस दमनकारी नीति के खिलाफ एकजुट हों।
कपूर ने अंत में चेतावनी देते हुए कहा कि सुख्खू सरकार यह न भूले कि लोकतंत्र में अंतिम शक्ति जनता के पास होती है। रोस्टर की धांधली कर आप कुछ समय के लिए किसी को रोक तो सकते हैं, लेकिन जनता के दिलों में बसने वाले नेताओं का रास्ता कभी नहीं काट सकते। भाजपा इस लड़ाई को निर्णायक मोड़ तक ले जाएगी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें