हिमाचल प्रदेश में भाजपा का दो दिवसीय प्रदेश कार्य समिति बैठक का संपन्न मंडी में हुआ आज
हिमाचल प्रदेश में भाजपा का दो दिवसीय प्रदेश कार्य समिति बैठक का संपन्न मंडी में हुआ आज
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर भारतीय जनता पार्टी,हिमाचल प्रदेश की छोटी काशी मण्डी में आयोजित दो दिवसीय “प्रदेश कार्यसमिति बैठक" आज सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।दो दिन तक संचालित इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्य-योजना तथा हिमाचल प्रदेश के समावेशी विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई,जिसमें प्रदेश भर से आए भाजपा कार्यसमिति सदस्यों ने अपने बहुमूल्य विचार प्रस्तुत किएl संगठन की यह खूबसूरती है कि इस कार्यक्रम में बैठक केवल औपचारिकता नहीं होती बल्कि यहां हर कार्य, अभियान की योजना, विचारमंथन से मजबूत आधार का निर्माण करती है।भारतीय जनता पार्टी पर पूरे देश में जनता का विश्वास निरंतर कायम है,विश्व के लोकप्रिय नेता माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से जन-जन प्रभावित व गौरवान्वित महसूस करता हैं, जबकि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की जन-अवेहलना व गलत नीतियों से पूरा प्रदेश परेशान हो चुका हैl प्रदेश में होने वाले पंचायती राज संस्था के चुनाव हिमाचल में एक सेमीफाइनल के रूप में आयोजित होंगेl आगामी समय में हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनना तय है।इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सौदान सिंह जी, राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ , प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा , सह-प्रभारी संजय टंडन , पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल सहित प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे। यह जानकारी एक भेंट वार्ता में कांगड़ा चंबा सांसद डॉक्टर राजीव भारद्वाज ने यहां पर दीl
.jpg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें