चिट्टे में संलिप्त डॉक्टर, हरिपुरधार के सीएचसी में तैनात, यूं हुआ खुलासा

चिट्टे में संलिप्त डॉक्टर, हरिपुरधार के सीएचसी में तैनात, यूं हुआ खुलासा 

सिरमौर: जिस डॉक्टर पर लोग अपनी जान का भरोसा करते हैं, जो मरीजों को सही राह दिखाकर उन्हें स्वस्थ जीवन की ओर ले जाता है, अगर वही डॉक्टर नशे के जाल में फंसा मिले, तो यह समाज के लिए बेहद चौंकाने वाली बात है। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला जिला सिरमौर से सामने आया है, यहां पुलिस ने नशे के काले धंधे में लिप्त एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। 

पूछताछ में खुली मामले की परतें 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन का है। यहां पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 31 मार्च को दो युवकों, अभिमन्यु ठाकुर और भानु गर्ग को चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया। शुरुआत में यह एक सामान्य ड्रग्स पकड़ने का मामला लग रहा था, लेकिन जैसे-जैसे पुलिस ने पूछताछ को आगे बढ़ाया, वैसे-वैसे मामले की परतें खुलती चली गईं।चिट्टा लाने के लिए भेजे थे दोनों आरोपी

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने जो जानकारी दी, उसने पुलिस को भी हैरान कर दिया। जांच में सामने आया कि हरिपुरधार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में तैनात डॉक्टर आदित्य शर्मा ने ही इन युवकों को हरियाणा के नारायणगढ़ से 6.68 ग्राम चिट्टा मंगवाने के लिए भेजा था। यानी जो डॉक्टर लोगों को नशे से दूर रहने की सलाह देता है, वही खुद इस गैरकानूनी धंधे से जुड़ा हुआ था।


व्हाट्सएप चैट और ट्रांजेक्शन से खुला नशे का राज

जांच के दौरान पुलिस को कई जरूरी सबूत मिले हैं। इनमें 9,180 रुपये के ऑनलाइन लेन-देन का रिकॉर्ड और व्हाट्सएप चैट शामिल हैं, जिनसे साफ पता चलता है कि पूरा मामला आपस में जुड़ा हुआ है। इन सब चीजों को देखकर लग रहा है कि यह कोई छोटा-मोटा काम नहीं, बल्कि प्लान बनाकर किया जा रहा था।डॉक्टर निकला नशे का आदी

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी डॉक्टर पहले केंद्रीय कारागार में भी तैनात रह चुका है और काफी समय से नशे का आदी था। पुलिस को शक है कि वह सिर्फ खुद नशा नहीं करता था, बल्कि इस पूरे नेटवर्क का हिस्सा भी हो सकता है। पूछताछ में विक्की नाम के एक व्यक्ति का जिक्र भी सामने आया है, जिससे यह चिट्टा खरीदा गया था। अब पुलिस इस विक्की की तलाश में भी जुट गई है, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।


3 दिन रिमांड के बाद डॉक्टर न्यायिक हिरासत में

पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को तीन दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की, जिसके बाद उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फिलहाल उसे नाहन स्थित आदर्श केंद्रीय कारागार में रखा गया है। वहीं, उसके मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल डिवाइस को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है, ताकि और पुख्ता सबूत जुटाए जा सकें।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल