रिवालसर में पोषण पखवाड़ा: कुपोषण मुक्त भारत के लिए दिलाई गई शपथ

 रिवालसर में पोषण पखवाड़ा: कुपोषण मुक्त भारत के लिए दिलाई गई शपथ


रिवालसर : अजय सूर्या /

बाल विकास परियोजना रिवालसर में आज पोषण पखवाड़े के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी वंदना शर्मा ने सभी पर्यवेक्षकों को कुपोषण मुक्त भारत बनाने की शपथ दिलवाई।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पर्यवेक्षकों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में बच्चों, महिलाओं एवं किशोर-किशोरियों को सही पोषण उपलब्ध कराने के लिए जागरूकता फैलाएंगे। उन्होंने यह भी प्रतिज्ञा की कि संतुलित आहार, स्वच्छ पेयजल और स्वस्थ जीवनशैली के संदेश को घर-घर तक पहुँचाया जाएगा।

परियोजना अधिकारी वंदना शर्मा ने बताया कि पोषण पखवाड़ा 9 मार्च से 23 मार्च तक मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत विभिन्न जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। इस वर्ष का मुख्य विषय 6 वर्ष से कम आयु के बच्चों के मानसिक विकास और “पोषण भी, पढ़ाई भी” को बढ़ावा देना है।

उन्होंने कहा कि कुपोषण को जड़ से खत्म करने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं और सभी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से ही “सही पोषण, देश रोशन” के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा जन-जन तक पोषण का संदेश पहुँचाने के संकल्प के साथ हुआ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर