भाजपा प्रवक्ता संजय शर्मा की माता शीला देवी के निधन पर शोक की लहर

 भाजपा प्रवक्ता संजय शर्मा की माता शीला देवी के निधन पर शोक की लहर

भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व ने जताया गहरा दुख, ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना


शिमला : गायत्री गर्ग /

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा की माता शीला देवी (आयु 93 वर्ष) के निधन पर भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन से पार्टी कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

भाजपा के केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, सांसद सुरेश कश्यप, सांसद डॉ. सिकंदर कुमार, हर्ष महाजन, डॉ. राजीव भारद्वाज, कंगना रनौत, पूर्व मंत्री विपिन परमार, बिक्रम ठाकुर, मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल, मीडिया प्रभारी रणधीर शर्मा, मीडिया संयोजक कर्ण नंदा, महामंत्री संजीव कटवाल एवं पायल वैद्य सहित अनेक नेताओं ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

नेताओं ने अपने शोक संदेश में कहा कि शीला देवी एक सरल, धार्मिक एवं स्नेहमयी व्यक्तित्व की धनी थीं, जिन्होंने अपने जीवन में उच्च मूल्यों और संस्कारों को अपनाया। उनका जीवन परिवार और समाज के लिए प्रेरणादायक रहा।

भाजपा नेताओं ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें।

“ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल दें”— ऐसा कहते हुए सभी नेताओं ने अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर