नूरपुर के स्कूल की नहीं, इतिहास की गयी तालाबंदी : सांसद
नूरपुर के स्कूल की नहीं, इतिहास की गयी तालाबंदी : सांसद
नगर परिषद के चुनावों में जनता देगी सरकार के इस तुगलकी फरमान का जबाब : निक्का
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नूरपुर (छात्र ) की तालाबंदी के बाद सांसद राजीव भारद्वाज तथा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार ने सिर्फ स्कूल को ही ताला नहीं लगाया बल्कि नूरपुर के इतिहास की तालाबंदी की है जो असहनीय है। सांसद ने कहा कि वो इस स्कूल के छात्र रहे है तथा उनके आलावा बड़ी बड़ी महान हस्तीयों ने इस स्कूल से शिक्षा ग्रहण कर विभिन्न विभिन्न पदों पर सेवाएं दी है व दे रही है। भारत के सुप्रीम कोर्ट के तीसरे नंबर के मुख्य न्यायाधीशमेहर चंद महाजन व पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश दयाकृष्णा महाजन व प्रदेश में फील्ड मार्शल के नाम से पहचान रखने वाले सत महाजन व तिलक राज महाजन टिक्का नगरोटा इत्यादि अन्य महान विभूतियों ने स्कूल में शिक्षा ग्रहण की है सांसद ने कहा कि यह स्कूल एक ऐतिहासिक स्कूल है जिससे हर शहर वासी खास कर उनका एक भावत्मक रिश्ता है। सांसद ने वर्तमान सरकार पर हमला करते हुए कहा कि व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर सत्ता में आयी सरकार पुराने ऐतिहासिक स्कूलों को ताला लगाकर कौन सी व्यवस्था नूरपुर मे ला रही है। सांसद ने कहा कि यह एक गंभीर विषय है तथा पुरे शहर वासियो को इस स्कूल को खुलवाने के लिए एक जन आंदोलन लाना होगा और आंदोलन का हिस्सा बनना होगा। वहीं विधायक रणवीर सिंह निक्का ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा आनन फानन में ऐतिहासिक बॉयज (छात्र ) स्कूल को बंद कर बीटीसी गर्लज स्कूल में (सीबीएसई) मर्ज कर दिया गया है जोकि सरकार का गलत निर्णय है जिससे लोगों में रोष है। निक्का ने कहा कि शहर में प्रदेश शिक्षा बोर्ड के अंतर्गत नूरपुर बॉयज स्कूल की जरूरत है तथा इसको बंद नहीं किया जाना चाहिए। निक्का ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा इस तुगलकी फरमान का जबाब आने वाले नगर परिषद व पंचायती राज संस्था चुनाव में दिया जाएगा l उन्होंने कहा कि शहर में कांग्रेस की स्थिति ऐसी है कि उन्हें शहर के कुछ वार्डों में तो चुनाव लड़ने के लिए पार्षद नहीं मिल रहे हैं और कुछ वार्डो में जाकर चुनाव के लिए पार्षदों कोखड़ा करने के लिए मजबूर कर रहे हैंl निक्का ने कहा कि उन्होंने इस मामले में पूरी जांच पड़ताल करने से पहले भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक भी की थी पिछले दिनों स्कूल एक अभिभावक कमेटी ने उसे समय एसडीएम को ज्ञापन भी दिया था l इतना ही नहीं स्कूल का स्टाफ भी इस मामले में पूर्व विधायक अजय महाजन कांग्रेस नेता को उनके कार्यालय में मिला था और ज्ञापन दिया था अजय मैने इस ज्ञापन को मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन भेजा थाl नूरपुर की जनता को पता है कि विधायक रणवीर सिंह ने का जनता की सेवा कैसे करते हैंl यह जानकारी कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज व भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने एक भेंट वार्ता में देते हुए बताया कि नूरपुर की जनता ने उन्हें सबसे अधिक लीड देखकर जिताया है इसलिए हम एक एकजुट होकर जनहित में यह लड़ाई लड़ेंगे l

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें