ड्रीम्ज़ कॉलेज समारोह में गूंजा संदेश—युवा शक्ति बदलेगी प्रदेश की तस्वीर”

 ड्रीम्ज़ कॉलेज समारोह में गूंजा संदेश—युवा शक्ति बदलेगी प्रदेश की तस्वीर”


मंडी : अजय सूर्या /

मंडी के सुंदरनगर के पास स्थित ड्रीम्ज़ कॉलेज ऑफ फार्मेसी में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। उन्होंने युवाओं से सकारात्मक सोच अपनाने और आधुनिक तकनीकों, विशेषकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, के माध्यम से प्रदेश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

मंत्री ने जलवायु परिवर्तन के प्रभावों पर चिंता जताते हुए सतत विकास और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर जोर दिया। साथ ही, उन्होंने जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में स्थापित संस्थानों—आईआईटी, एम्स और इसरो—का उल्लेख करते हुए देश की प्रगति में उनके योगदान को रेखांकित किया।

उन्होंने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में वैज्ञानिक ढंग से सड़क निर्माण के लिए IIT Ropar के साथ समझौता किया गया है। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं और कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे ।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर