जवाली में 14-15 अप्रैल को जिला स्तरीय बैसाखी मेला, तैयारियां तेज; सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

 जवाली में 14-15 अप्रैल को जिला स्तरीय बैसाखी मेला, तैयारियां तेज; सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम


ज्वाली : राजेश कतनौरिया /

मिनी हरिद्वार जवाली किनारे 14-15अप्रैल को होने वाले दो दिवसीय जिला स्तरीय बैसाखी मेला के आयोजन के लिए बिसात बिछ चुकी है तथा गठित मेला कमेटी ने रणनीति के तहत मेले को सफल बनाने के लिए अलग अलग कमेटियों का गठन करके जिम्मेदारियां भी फिक्स कर दी हैं। मेले के लिए तैयारियां जोरोंशोरों से चल रही हैं। प्रशासन ने भी विभागों को उनकी ड्यूटियां बता दी हैं तथा हर विभाग मेला को सफल बनाने में अपना अपना दायित्व निभाएगा। आज पुलिस थाना जवाली के एसएचओ देवराज शर्मा ने पुलिस टीम के साथ मिनी हरिद्वार जवाली का निरीक्षण कर जायजा लिया।

तो वंही एसडीएम जवाली नरेंद्र जरियाल ने कहा कि मिनी हरिद्वार ज्वाली में जल्द ही साफ सफाई करवाई जाएगी तथा मैदान को जेसीबी लगाकर समतल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग जवाली द्वारा मेला ग्राउंड को समतल करवाया जाएगा तथा जल शक्ति विभाग द्वारा मेला में पानी की व्यवस्था की जाएगी। बिजली विभाग द्वारा मैदान में बिजली की व्यवस्था को सुचारू बनाया जाएगा, जबकि साफ सफाई का जिम्मा नगर परिषद जवाली का होगा।




उन्होंने कहा कि किसी किस्म की कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए दो दिन पुरुष व महिला पुलिस की सख्त ड्यूटी रहेगी। उन्होंने कहा कि 14अप्रैल महास्नान के दिन किसी भी व्यक्ति को पुल पर खड़ा नहीं होने दिया जाएगा। वाहनों को पार्क करने के लिए स्थान चिह्नित किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि गहरे पानी में नहाने की कोशिश न करें। उन्होंने कहा कि इस बार एनडीआरएफ टीम को भी बुलाया गया है ताकि कोई अनहोनी घटना पर तुरंत एनडीआरएफ टीम बचाव कर सके !






टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर