बालीचौकी में भाजपा का प्रदर्शन, जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

बालीचौकी में भाजपा का प्रदर्शन, जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना


मंडी : अजय सूर्या /

बालीचौकी में कांग्रेस की सुक्खू सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा का विरोध प्रदर्शन , हिम केयर के तहत 120 का घोटाला निकाल कर सामने आई प्रदेश सरकार 

जिला मंडी के सराज विधानसभा क्षेत्र के बालीचौकी में कांग्रेस की सुक्खू सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया जिसका नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने किया।इसके उपरांत जयराम ठाकुर ने सक्रिय सदस्य सम्मेलन में भाग लेकर कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया और सरकार की नाकामियों को जन-जन तक पहुंचाने और कांग्रेस सरकार को प्रदेश से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। जयराम ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि हिम केयर के तहत आईजीएमसी में हमारी सरकार के समय लगभग 60 करोड़ का भुगतान किया गया है। वहाँ भी सुक्खू 120 करोड़ का घोटाला निकाल लाए हैं। यह सरकार हिम केयर को बंद करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। उन्होंने कहा कि पहले विधानसभा में कहा कि हिम केयर में 1100 करोड़ का घोटाला हुआ है, जब हमने आंकड़े रखे कि हमारी सरकार में कुल इलाज ही 441 करोड़ का हुआ है, तो मुख्यमंत्री को समझ आया कि झूठ तो बेनकाब हो गया तो कहा कि हमसे गलती हो गई। एक संस्थान का मामला है, 120 करोड़ का घोटाला है। 

सवाल यह है कि जब यह तय हो गया कि हमारी सरकार के समय आईजीएमसी में हिम केयर के तहत लगभग 60 करोड़ का ही भुगतान हुआ है तो वह 120 करोड़ का घोटाला कहाँ से लाए हैं। अब वह क्या झूठ बोलते हैं यह देखना बाकी है। 



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर